Move to Jagran APP

कोरोना के ख‍िलाफ लड़ाई में बेहतर इंतजाम, मुरादाबाद में आपातकालीन सेवाओं की ये है स्थित‍ि

गंभीर मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था की गई है। इसलिए आपको घबराने की जरूरत नहीं है। बस सावधानी बरतने के साथ ही कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करना है। भले ही सरकारी व्यवस्थाएं पूरी हों। लेकिन हमें खुद जागरूक होने के साथ ही स्वजन की सुरक्षा करनी है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 09 Jan 2022 11:47 AM (IST)Updated: Sun, 09 Jan 2022 11:47 AM (IST)
कोरोना के ख‍िलाफ लड़ाई में बेहतर इंतजाम, मुरादाबाद में आपातकालीन सेवाओं की ये है स्थित‍ि
अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीज को भर्ती नहीं किया गया है।

मुरादाबाद [मेहंदी अशरफी]। कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शनिवार दोपहर तक जिले में 716 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी तमाम तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इसके तहत आक्सीजन प्लांट, सेंट्रल आक्सीजन लाइन, 531 बेड की व्यवस्था पूरी की जा चुकी है। अभी तक सरकारी अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीज को भर्ती नहीं किया गया है।

loksabha election banner

गंभीर मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था की गई है। इसलिए आपको घबराने की जरूरत नहीं है। बस सावधानी बरतने के साथ ही कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करना है। भले ही सरकारी व्यवस्थाएं पूरी हों। लेकिन, हमें खुद जागरूक होने के साथ ही अपनी व अपने स्वजन की सुरक्षा करनी है। इसलिए किसी तरह की लापरवाही बरतने की जरूरत नहीं है।

ये हैं इंतजाम : 

आपात कालीन के लिए व्यवस्था                       531 बेड

231                                                 आक्सीजन बेड

300                                              ब‍िना आक्सीजन बेड

224                                             आक्सीजन कंसंट्रेटर

14                                                वेंटीलेटर

28                                               बाइपैप

10                                            चेस्ट फिजिशियन

10                                              एनेस्थेटिस्ट

आक्सीजन की यह व्यवस्था

1000 लीटर प्रति मिनट आक्सीजन जिला पुरुष अस्पताल

500 लीटर प्रति मिनट आक्सीजन जिला महिला अस्पताल

350 लीटर प्रति मिनट आक्सीजन शरीफनगर अस्पताल

350 लीटर प्रति मिनट आक्सीजन प्लांट मूंढापांडे

350 लीटर प्रति मिनट आक्सीजन प्लांट ठाकुरद्वारा

350 लीटर प्रति मिनट आक्सीजन प्लांट कुंदरकी

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डाक्टरों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। इसके साथ ही दवाओं की उपलब्धता भी पूरी है। आक्सीजन की भी कोई किल्लत नहीं है।

डा. एमसी गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.