विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डीजल टैंकर ट्रेन की बोगी पर चढ़ा भिखारी, OHE से टकराने पर हुआ तेज धमाका; मुरादाबाद स्टेशन पर सहमे यात्री

By Taj SainiEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sun, 11 Oct 2026 01:50 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 11 Oct 2026 02:49 PM (GMT+05:30)

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक भिखारी डीजल टैंकर ट्रेन की बोगी पर चढ़ते समय ओएचई तार से टकरा ...और पढ़ें

मालगाड़ी पर चढ़े भिखारी के बाद हुआ फॉल्ट।

मालगाड़ी पर चढ़े भिखारी के बाद हुआ फॉल्ट।

HighLights

  1. भिखारी डीजल टैंकर ट्रेन की बोगी पर चढ़ा।

  2. ओएचई तार से टकराने पर तेज धमाका हुआ।

  3. सुरक्षा हेतु दो घंटे ओएचई लाइन बंद रही।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने से महज सौ कदम की दूरी पर रविवार को करीब 12 बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब डीजल से भरी टैंकर ट्रेन की दसवीं बोगी पर चढ़ा एक भिखारी ओएचई तार से टकरा गया। तेज धमाके के साथ वह नीचे गिर पड़ा।

आवाज इतनी तेज थी कि यात्रियों को लगा जैसे कहीं बम फट गया हो। घटना के बाद प्लेटफार्म पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। यात्री और रेलवे अधिकारी बाहर निकलने लगे। सुरक्षा के मद्देनजर प्लेटफार्म खाली करा दिया गया। टैंकर बोगन ट्रेन भूल स्टेशन से लाल कुआं जा रही थी।

पैसेंजर ट्रेन से उतरा था भिखारी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भिखारी एक पैसेंजर ट्रेन से उतरा था। उसका एक पैर आधा कटा हुआ बताया जा रहा है। वह दूसरी ट्रेन के नीचे से निकलकर प्लेटफार्म नंबर एक और दो के बीच तीसरी मेन लाइन पर खड़ी डीजल से भरी करीब 50 टैंकर बोगियों वाली ट्रेन तक पहुंच गया।

इसके बाद इंजन से दसवीं बोगी पर चढ़ने के लिए लगी सीढ़ी के सहारे ऊपर पहुंचा और ओएचई तार से टकरा गया। इससे तेज धमाका हुआ और वह नीचे गिर गया।

मौके पर पहुंचे स्टेशन के अधिकारी और जीआपी

सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक महेंद्र सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र मलिक, सीएमआई गौरव श्रोत्री मौके पर पहुंच गए। अग्निशमन विभाग की गाड़ियां पहुंचने से पहले ही रेलवे की टीम ने 10 फायर एक्सटिंग्विशर लेकर मोर्चा संभाल लिया। आरपीएफ, जीआरपी और अग्निशमन विभाग की टीमों ने मौके पर जांच की। घायल भिखारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ओएचई लाइन करीब दो घंटे रही बंद

इस हादसे के बाद ओएचई लाइन करीब 2 घंटे तक बंद रही। संबंधित लाइन की बिजली कटवाकर आग पर काबू पाया गया। टैंकर बोगियों की जांच की गई कि कहीं डीजल में आग तो नहीं लगी है। पूरी जांच के बाद ही ट्रेन को रवाना करने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें- स्कूली बच्चों की बल्ले-बल्ले: हर शुक्रवार मिलेगा पौष्टिक हलवा और उपमा, मिड डे-मील में बदलाव

स्टेशन अधीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन नंबर 05580 आनंद विहार से पूर्णिया कोर्ट जाने वाली ट्रेन को तुरंत रवाना किया गया। पीछे से आ रही अवध आसाम एक्सप्रेस, और राजधानी एक्सप्रेस को भी सूचना दी गई लेकिन बोगी पर उठी आग की लपटों को 20 मिनट में ही काबू कर लिया गया, जिससे कोई क्षति नहीं हुई है।