Move to Jagran APP

FOG : छोटी सी लापरवाही बन जाती है जानलेवा, ये आंकड़े आपको भी चौंका देंगे Moradabad News

अजीतपुर बाईपास पर मंगलवार सुबह कोहरे के बीच एक वाहन लाइट जलाकर व अन्य बिना लाइट जलाए आते वाहन।

By Narendra KumarEdited By: Published: Wed, 04 Dec 2019 09:10 AM (IST)Updated: Wed, 04 Dec 2019 02:14 PM (IST)
FOG : छोटी सी लापरवाही बन जाती है जानलेवा, ये आंकड़े आपको भी चौंका देंगे  Moradabad News
FOG : छोटी सी लापरवाही बन जाती है जानलेवा, ये आंकड़े आपको भी चौंका देंगे Moradabad News

मुरादाबाद, जेएनएन। कोहरा आने के साथ ही सफर करना मुश्किल ही नहीं, असुरक्षित भी हो जाता है। सड़क मार्ग के अलावा ट्रेनों सहित हवाई यात्रा भी बाधित होती हैं। इसके बावजूद मजबूरी में लोगों को सफर पर निलकना पड़ता है। दृश्यता कम होने के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ जाती है। कोहरे में सावधानी ही आपको सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाती है। जागरण भी प्रयास कर रहा है कि आप सभी कोहरे में वाहन चलाते समय सावधानी से चलें और नियमों का पालन करें ताकि आप सुरक्षित रहें और आपका परिवार खुशहाल।

loksabha election banner

कोहरे में वाहन चलाते समय यह बरतें सावधानी

कोहरे में चालक अपने वाहन की गति धीमी रखें। कोहरे में आगे चल रहे किसी वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास न करें। वाहन की हेडलाइट्स को हाई बीम पर न रखें। ऐसा करने से कोहरे में रोशनी बिखर जाती है और सामने कुछ नजर नहीं आता। हेडलाइट्स लो बीम पर रखें, इससे देखने में आसानी होगी और दूसरों को आपकी गाड़ी की सही स्थिति का पता चल सकेगा। कोहरे में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए सबसे बेहतर है कि आगे वाले वाहन से अपनी गाड़ी निश्चित दूरी रखते हुए चलाएं। कोहरे में सड़कें गीली हो जाती हैं लिहाजा वाहन के अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में फिसलने का डर रहता है।सभी वाहन चालकों को अपने वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर जरूर लगवाने चाहिए। रेडियम टेप भी कारगर साबित होती है। धुंध को काटने में फॉग लाइट्स कारगर रहती हैं लिहाजा वाहन चालक फॉग लाइट्स का इस्तेमाल अवश्य करें। जहां तक संभव हो कोहरे में सड़क पर निकलने से बचें। बहुत आवश्यक होने पर कोहरे में अपने वाहन को लेकर निकलें। कोहरे में जहां तक संभव हो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल किया जाए तो और भी बेहतर है। कोहरे में वाहन की पार्किंग लाइट्स को चालू रखें ताकि अन्य चालकों को आपकी गाड़ी की सही स्थिति का पता लग सके।

चलेगा विशेष अभियान

एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र ने बताया कि कोहरे में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पूरा प्लान बनाया गया है। इसके तहत माल वाहक वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाने का कार्य किया जाएगा। विशेष रूप से टै्रक्टर ट्राली के लिए अभियान चलेगा। वाहनों में फॉग लाइट लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सड़क किनारे वाहनों को खड़ा नहीं होने देने के लिए विशेष रूप से योजना तैयार की जा रही है। हाईवे किनारे के होटल व ढाबा संचालकों से वाहनों को सड़क किनारे के बजाय पीछे की ओर खड़ा कराने के लिए इंतजाम कराया जाएगा। रोडवेज बस चालकों के साथ ही ट्रक चालकों के लिए वर्कशाप का आयोजन होगा।

आंखें खोलते आंकड़े 

यह आंकड़े बीते पांच वर्ष में शुरुआती 11 माह यानि कि नवंबर तक के हैं। इन्हें देख व समझ कर मुरादाबाद की खूनी सड़कों की खौफनाक सूरत का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

वर्ष                         हादसा                         मृतक                         घायल 

2015                     325                             189                           190

2016                      508                             264                           363

2017                      537                             302                           401

2018                     530                              348                           457

2019                     504                              281                           386

कुल                      2,404                            1384                         1797

नवंबर माह में मुरादाबाद ने भरा  55,60,300 रुपये चालान 

वाहन चलाने में घोर लापरवाही बरती जा रही है। यातायात माह नवंबर में मुरादाबाद ने शमन शुल्क के रूप में 55,60,300 रुपये चालान भरा। कुल 11,698 चालान काटे गए। 

इन पर डाल लीजिए नजर 

7874 बिना हेलमेट के चालान

856 बिना सीट बेल्ट के चालान

277 चालान वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने पर- 

378 चालान बिना बीमा वाहन चलाने पर  

369 चालान प्रदूषण युक्त वाहन चलाने पर  

19 चालान शराब पीकर वाहन चलाने पर 

872 चालान बिना डीएल वाहन चलाने पर  

813 चालान दो-पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठकर वाहन चलाने पर  

370 चालान दोषपूर्ण नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने पर  

422 चालान विपरित दिशा में वाहन चलाने पर   

333 चालान नो-पर्किग जोन में वाहन पार्क करने पर 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.