Move to Jagran APP

प्रशासन ने की ईद पर माहौल खराब करने की कोशिश - आजम

रामपुर में नमाज के बाद सांसद आजम खां नमाजियों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

By Narendra KumarEdited By: Published: Wed, 05 Jun 2019 10:27 AM (IST)Updated: Wed, 05 Jun 2019 10:27 AM (IST)
प्रशासन ने की ईद पर माहौल खराब करने की कोशिश - आजम
प्रशासन ने की ईद पर माहौल खराब करने की कोशिश - आजम
रामपुर :  जिले के अफसरों से नाराज चल रहे सांसद आजम खां एक बार फिर प्रशासन पर बरसे। बोले, प्रशासन ने ईद के मौके पर शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की। आजम खां ने बुधवार को ईदगाह में ईद की नमाज के बाद मीडिया से बात की। बोले, शासन और प्रशासन ने कोशिश तो यह कि थी कि ईद के मौके पर रामपुर में कोहराम मचे। रामपुर का माहौल खराब हो। पिछले दो महीने से एक ही फिरके के लोगों को परेशान किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव भी बहुत ही खतरनाक हालात में हुआ। बहुत लोगों का हक छीना गया। उनसे वोट का हक छीना गया। एक ही तबके के लोगों को पुलिस ने बहुत ही मारा। उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर मारा। घरों में घुसकर मारा। दरवाजे तोड़कर मारा। महिलाओं को मारा। उर्दू गेट से लेकर अभी पांच दिन पहले एक ही फिरके के लोगों की दुकानें तोड़ दी गईं। उनके बच्चे, उनकी बीवियां रोती रहीं। ईद तक रुकने की मोहलत मांगते रहे लेकिन, कोई जालिम नहीं माना। उनको बेरोजगार कर दिया। उनकी ईद फना कर दी। ये दिन देखने को मिल रहे हैं। क्या यही है आजादी हिंदुस्तान की। पता नहीं कि प्रशासन इस ईद को किस रंग में रंग दे। बहुत जुल्म किए हैं। रामपुर वालों पर ये दो-तीन महीने बहुत भारी गुजरे हैं। हम समझते हैं जिस तरह यहां भारी गुजरे हैं, वैसे ही पूरे मुल्क में गुजरे होंगे। सांसद ने भाजपा के एक मंत्री द्वारा रोजा इफ्तार पर दिए बयान को लेकर कहा कि उनका यह बयान उनकी नापाक और गंदी सोच को दर्शाता है। यह सोच मुल्क के लिए बहुत खतरनाक है। सपा-बसपा गठबंधन टूटने और उप चुनाव अलग-अलग लड़ने के सवाल पर कहा कि यह राजनीतिक पार्टियां तय करेंगी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.