विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आजम खां के समर्थकों ने अखिलेश यादव के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले सपा अध्यक्ष मुसलमानों का नहीं दे रहे साथ

By Samanvay PandeyEdited By:
Published: Sun, 10 Apr 2022 05:37 PM (IST)

Azam Khan/Akhilesh Yadav आजम खां रामपुर शहर सीट से 10 बार विधायक चुने जा चुके हैं। यहां की जनता ने ...और पढ़ें

Azam Khan News : रामपुर में सपाइयों ने अखिलेश के खिलाफ खोला मोर्चा
Azam Khan News : रामपुर में सपाइयों ने अखिलेश के खिलाफ खोला मोर्चा

रामपुर, जेएनएन। Azam Khans Supporters Opened Front Against Akhilesh Yadav : आजम खां रामपुर शहर सीट से 10 बार विधायक चुने जा चुके हैं। यहां की जनता ने उनको एक बार लोकसभा भी पहुंचाया है।अब आजम खां के समर्थकों ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को पार्टी कार्यालय पर बुलाई गई बैठक में आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने कहा कि तमाम मुसलमानों ने सपा को वोट दिया, लेकिन अब अखिलेश यादव मुसलमानों का साथ नहीं दे रहे हैं।

आजम खां दो साल से भी ज्यादा समय से जेल में बंद है और अखिलेश यादव केवल एक बार उनसे मिलने के लिए जेल गए हैं। उन्हें नेता प्रतिपक्ष तक नहीं बनाया गया और न ही मुसलमानों को कोई तवज्जो दी जा रही है। अखिलेश यादव को हमारे कपड़ों से बदबू आती है। आजम खां जेल से रिहा होंगे तो हम उनसे बात करेंगे कि अब फैसला लें। सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने कहा कि इस संबंध में वह अखिलेश यादव को प्रस्ताव बनाकर भेजेंगे।

कृषि राज्यमंत्री बलदेव औलख बोले, रामपुर में भाजपा को मिला एकतरफा वोट : प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि विधान परिषद चुनाव में रामपुर में भाजपा के पक्ष में एकतरफा वोट डाले गए हैं। राज्यमंत्री ने वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि सभी प्रधान, बीडीसी सदस्य, सभासद भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित होकर वोट दे रहे हैं। प्रदेश में भाजपा के सभी प्रत्याशी जीत रहे हैं। सपा का कहीं कुछ नहीं है। बुलडोजर को लेकर बोले, जिन लोगों ने अपार संपत्ति कमाई है, इनके यहां ही बुलडोजर चल रहा है।

प्रदेश में हालात नहीं बदले: अब्दल्ला रामपुर: सपा विधायक अब्दुल्ला आजम ने भी वोट डाला। कहा कि प्रदेश में कोई बदलाव नहीं हुआ, जैसे पहले हालात थे, वैसे ही अब हैं। नतीजे आने पर ही इस चुनाव के बारे में कुछ कहा जा सकता है।। सांसद आजम खां के वोट को लेकर बोले, कैसे पड़ेगा, वह तो जेल में हैं। बुलडोजर चलने पर बोले, यह अच्छा चलन नहीं है। अदालतों को संज्ञान लेना चाहिए। इसके नतीजे सामने ईआएंगे। एक नई परम्परा शुरू हो जाएगी।