आशा कार्यकर्ता भगाएंगी घरों के मच्छर, दर्ज होगी एंट्री
मच्छरों की रोकथाम के लिए अब आशा कार्यकर्ता दरवाजे पर दस्तक देंग्भ्।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : मच्छरों की रोकथाम के लिए अब आशा कार्यकर्ता दरवाजे पर दस्तक देकर पूछेंगी आपके घर पुराने बर्तनों में पानी तो जमा नहीं है। कोरोना काल में अन्य बीमारियों की जानकारी करने के साथ ही उन्हें ये काम भी करना होगा। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि बारिश के मौसम में पुराने टायर और अन्य सामान में भरा हुआ पानी साफ कराने से लार्वा नहीं पनपेगा। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 584 गांव की 2,250 आशा कार्यकर्ताओं को मलेरिया और डेंगू की रोकथाम की जिम्मेदारी सौंपी है। घर पर दस्तक देने के बाद पूछा जाएगा कि छत पर पुराना टायर, कूलर, मटका, फ्रिज के कंप्रेसर के ऊपर रखी प्लास्टिक की मटकी में पानी तो भरा हुआ नहीं है। मकान को चेक करने के बाद उन स्थानों के फोटो भी लिए जाएंगे। इसके बाद पानी साफ कराने के बाद उन्हें सफाई के बारे में भी बताया जाएगा। जिससे लार्वा नहीं पनप पाए। इसके साथ ही क्षेत्रवार नंबर भी वितरित किए गए हैं। मलेरिया विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. ब्रहृा सिंह ने बताया कि आशा कार्यकर्ता प्रतिदिन की रिपोर्ट कार्यालय में सौंपेंगी। इससे मलेरिया और डेंगू के मामले भी सामने आएंगे। बीमार लोगों की होगी जानकारी
स्वास्थ्य विभाग ने बीमार लोगों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। बीमार लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। बीमार लोगों के मोबाइल नंबर भी रजिस्टर में लिखे जाएंगे, जिससे जरूरत पड़ने पर उनसे संपर्क किया जाएगा। इसके बाद लगातार स्वास्थ्य कर्मचारी उन लोगों से भी हालचाल पूछेंगे। वर्जन -
- मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए आशा कार्यकर्ताओं को लगाया जा रहा है। इससे मौसमी बीमारी का भी पता चलेगा। कोरोना संक्रमण के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जा सकेगा। - डॉ. एमसी गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी