दहेज की भेंट चढ़ गई एक और महिला, फंदे से लटका मिला शव Rampur news
आज जहां सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए वृत रख रही हैं वहीं दूसरी तरफ एक महिला दहेज भेंट चढ़ गई। संदिग्ध स्थिति में उसका शव फंदे से लटकता मिला।
रामपुर, जेएनएन। टांडा थाना क्षेत्र के चौकी सैदनगर के गांव मंगूपुरा में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली। महिला के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
टांडा क्षेत्र के गांव मंगूपुरा निवासी मुन्नी देवी पत्नी सुरेश का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। मृतका के पिता जेविंदर निवासी गांव जमापुर थाना मिलक ने बताया कि उसने अपनी पुत्री का विवाह छह माह पूर्व सुरेश पुत्र रामौतार से किया था। अपनी सामथ्र्य के हिसाब से दान-दहेज भी दिया था लेकिन, ससुराल वाले और दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताडि़त कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी। मृतका के पिता ने पति सुरेश, सास भूरी व ससुर रामौतार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि महिला के जेलर गिरवी रख दिए गए थे। इसलिए वह तनाव में थी।