Move to Jagran APP

Anjeer and Meva price : त्योहारी सीजन में बढ़ गए मेवा-अंजीर के भाव, पहले और अब की कीमतों पर एक नजर

Anjeer and Meva price जीर के भाव 600 रुपये से 1200 रुपये प्रतिकिग्रा तक पहुंच गए। इस डेढ़ महीने में अंजीर में दो सौ रुपये तक की तेजी आई है। पहले अंजीर के दाम गुणवत्ता के हिसाब से 400 से 1000 रुपये किग्रा थे।

By Narendra KumarEdited By: Published: Thu, 07 Oct 2021 02:56 PM (IST)Updated: Thu, 07 Oct 2021 02:56 PM (IST)
अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने से ट्रांसपोर्टेशन सामान्य नहीं।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Anjeer and Meva price : डेढ़ महीने पहले तालिबान-अफगानिस्तान को लेकर बिगड़े हालात के बाद से मेवा का बाजार अभी तक नहीं संभल पाया है। डेढ़ महीने पहले मेवा के दामों में तेजी आई तो इसका असर अब त्योहारी सीजन में भी दिखने को मिल रहा है।

loksabha election banner

तालिबान की अंजीर सबसे अच्छी मानी जाती है। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्‍जे के बाद वहां से ट्रांसपोर्टेशन पूरी तरह सामान्य नहीं हुआ है। इससे अंजीर के भाव 600 रुपये से 1200 रुपये प्रतिकिग्रा तक पहुंच गए। इस डेढ़ महीने में अंजीर में दो सौ रुपये तक की तेजी आई है। पहले अंजीर के दाम गुणवत्ता के हिसाब से 400 से 1000 रुपये किग्रा थे। स्वदेशी मेवा के दाम भी डीजल की महंगाई से बढ़े हैं। पश्चिम बंगाल, केरल व उड़ीसा के राज्यों में नारियल की पैदावार होती है। इससे डीजल की महंगाई से ट्रांसपोर्टेशन खर्च बढ़ने से त्योहारी सीजन में नारियल में तेजी है। इस समय 20 रुपये की तेजी के साथ 240 रुपये किग्रा तक है। दीपावली तक इसके दाम और बढ़ने की आशंका है। नवरात्र के उपवास में सबसे ज्यादा प्रयोग होने वाला कूट्टू व सिंगाड़े का आटा भी दस व 20 रुपये महंगा हुआ है।

डेढ़ महीने अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होने से ट्रांसपोर्टेशन प्रभावित हुआ था। अभी तक सामान्य हालत नहीं है। त्योहारी सीजन में मेवा के भाव कम होने की उम्मीद कम है। अंजीर 200 रुपये और सूखा नारियल भी 20 रुपये तक महंगा हुआ है। सूखा नारियल दीपावली तक और महंगा हो सकता है।

संजीव गुप्ता, मेवा व किराना व्यापारी

त्योहारी सीजन में मेवा के भाव

मेवा                 पहले                         अब

अंजीर             400-1000               600-1200

बादाम              600-800                900-1200

किसमिस           200-210               230-240

मींग खरबूज         300                     400

सूखा नारियल       200-210                 230-240

सिंगाड़े का आटा       220                     240

कुट्टू का आटा           80                        90

नोट- मेवा के भाव प्रतिकिग्रा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.