अमरोहा सर्विलांस सेल ने 45 लोगों को लौटाए गुम हुए मोबाइल, साढ़े छह लाख रुपये है कीमत
एसपी पूनम ने बताया कि जिले के लोगों के गुम हुए मोबाइल का प्रार्थना पत्र मिलने पर उन्हें सर्विलांस सेल के माध्यम से तलाश कराया जाता है। सर्विलांस सेल ने 45 मोबाइल फोन दिल्ली व हरियाणा राज्यों से बरामद किए।
मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। अमरोहा में सर्विलांस सेल ने तीन राज्यों से अमरोहा जनपद के लोगों के गुम हुए 45 मोबाइल बरामद कर लिए हैं। जिनकी कीमत साढ़े छह लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक पूनम ने पीड़ितों को मोबाइल सौंप दिए हैं।
शुक्रवार को एसपी पूनम ने बताया कि जिले के लोगों के गुम हुए मोबाइल का प्रार्थना पत्र मिलने पर उन्हें सर्विलांस सेल के माध्यम से तलाश कराया जाता है। जिले की सर्विलांस सेल ने शुक्रवार तक 45 मोबाइल फोन यूपी के विभिन्न जिलों के साथ ही दिल्ली व हरियाणा राज्यों से बरामद कर लिए हैं। बताया कि सर्विलांस प्रभारी संजय कुमार के साथ ही हेड कांस्टेबिल गौरव शर्मा, योगेश तोमर, विजय शर्मा, अरविंद शर्मा व कमल कुमार की टीम ने यह मोबाइल बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की कीमत लगभग साढ़े छह लाख रुपये है। बताया कि शुक्रवार को कार्यालय सभागार में स्वामियों को मोबाइल सौंप दिए गए हैं।
खाना बना रही महिला पर बंदरों ने किया हमला : सम्भल के बहजोई थाना क्षेत्र के पवांसा गांव में खाना बना रही महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया। जहां पर उन्होंने महिला को काटकर जख्मी कर दिया। शोर-शराबा होने पर महिला के स्वजन ने लाठी डंडों की मदद से बंदरों को भगाया। मगर तब तक बंदर महिला को गंभीर रूप से जख्मी कर चुके थे। बाद में स्वजन ने घायल अवस्था में महिला को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के भर्ती कराया। थाना क्षेत्र के पवांसा गांव निवासी राजेश राघव की पत्नी सुशीला देवी शुक्रवार को घर पर खाना बना रही थी। तभी बंदरों का एक झुंड आ गया और खाना बना रही महिला पर अचानक से हमला कर दिया। अचानक बंदरों द्वारा किए गए हमले में महिला घबरा गई और उसने शोर मचाते हुए चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। वही बंदरों के हमले में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। महिला की चीख सुनकर स्वजन दौड़े और बंदरों को लाठी-डंडों से मारकर भगाया। मगर तब तक बंदरों ने महिला को काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर चुके थे।