Move to Jagran APP

जल निगम भर्ती घोटाले में फंसे आजम, उठने लगी गिरफ्तारी की मांग

मुरादाबाद। जल निगम भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री आजम खां की संलिप्तता पाए जाने के बाद उनकी गिर

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Apr 2018 03:05 PM (IST)Updated: Fri, 27 Apr 2018 03:05 PM (IST)
जल निगम भर्ती घोटाले में फंसे आजम, उठने लगी गिरफ्तारी की मांग
जल निगम भर्ती घोटाले में फंसे आजम, उठने लगी गिरफ्तारी की मांग

मुरादाबाद। जल निगम भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री आजम खां की संलिप्तता पाए जाने के बाद उनकी गिरफ्तारी की मांग उठने लगी है। रामपुर के ही लोग उनके खिलाफ बगावत पर उतर आए हैं। एक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने समर्थकों के साथ उनके खिलाफ धरना दिया और ज्ञापन सौंपकर गिरफ्तार करने की मांग उठाई।

loksabha election banner

यहां बैठे धरने पर

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम शुक्रवार की सुबह अपने समर्थकों के साथ भारी संख्या में एकत्र हुए और आंबेडकर पार्क पर जाकर धरने पर बैठ गये। यहां पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा है कि पूर्व मंत्री के कारनामे अब खुलकर सामने आने लगे हैं। जल निगम में इंजीनियरों, लिपिकों व अन्य पदों पर बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है। एसआइटी जांच में यह बात खुलकर सामने आ गई है। घोटालेबाजों पर एफआइआर भी दर्ज हो चुकी है, लेकिन अभी तक उनको गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। वह खुलेआम घूम रहे हैं। सरकार तुरंत उनकी गिरफ्तारी कराए।

एक नहीं, कई आरोप लगे हैं आजम पर

सत्ता के गलियारों में आजम खां हमेशा से चर्चाओं का विषय रहे हैं। अपने बयान तो कभी अपने व्यवहार से उन्होंने सुर्खियां बटोरी हैं। कुछ दिन पहले आजम अपने बेटे की उम्र को लेकर चर्चा में आए। उसके प्रमाण पत्र में गड़बड़ी कर विधायकी का टिकट दिलाने का आरोप लगा था। इसकी जांच अभी तक चल रही है। अब प्रदेश में जल निगम भर्ती में घोटाला सामने आया है। एसआइटी जांच में यह पकड़ा गया है। इसमें आजम खां की मनमर्जी से नियुक्तियां देना पकड़ा गया है। जांच में खुलासा होने के बाद एक बार फिर राजनीतिक माहौल गरमा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.