सेल्फी लेने के बाद मानसिक कमजोर से किया था दुष्कर्म
काफी प्रयास के बाद पुलिस के हत्थे चढ़े दो दरिंदों ने पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल कर लिया। बताया कि मानसिक कमजोर महिला के साथ सेल्फी लेने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया था।
मुरादाबाद : काफी प्रयास के बाद पुलिस के हत्थे चढ़े दो दरिंदों ने पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल कर लिया। बताया कि मानसिक कमजोर महिला के साथ सेल्फी लेने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया था। शनिवार को दोनों जेल भेज दिया गया।
क्या था मामला
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण उदय शंकर सिंह ने बताया कि मुगलपुरा थाना क्षेत्र के निवासी युवक ने 25 फरवरी को भगतपुर पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी मानसिक रूप से कमजोर बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। छानबीन में पता चला कि पीडि़ता का विवाह भगतपुर थाना क्षेत्र में एक युवक से दो वर्ष पहले हुआ था। ससुरालियों ने महिला से नाता तोड़ लिया है। ऐसे में वह मायके में रहती है। 25 फरवरी को अचानक महिला मुरादाबाद से रोशनपुर बहेड़ी रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां एक युवक महिला को झांसे में लिया। इसके बाद मोबाइल से फोन कर अपने एक दोस्त को बुलाया लिया। फिर दोनों महिला को बाइक पर बैठाकर रेलवे स्टेशन से करीब दो किमी दूर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
दोनों आरोपित गिरफ्तार
पीडि़ता आरोपितों का नाम पता नहीं बता पाई। तहरीर के आधार पर दो अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करने के बाद पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई। दो माह बाद सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित हसनैन और फरमान को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली। दोनों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो बाइक, एक मोबाइल, दो तमंचा व पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। शनिवार को दोनों को जेल भेज दिया गया।
पर्दाफाश में कांस्टेबल की भूमिका महत्वपूर्ण
एसपी देहात ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपितों को बेनकाब करने में कांस्टेबल राहुल शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। चुनाव ड्यूटी में गैर जिले में तैनाती के बाद भी वह दङ्क्षरदों की तलाश में जुटे रहे। स्थानीय मुखबिरों की सक्रियता व कांस्टेबल की लगन सामूहिक दुष्कर्म के पर्दाफाश की मूल वजह बनी। प्रकरण में कांस्टेबल की महत्वपूर्ण होने पर डीआइजी/एसएसपी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
दुष्कर्म पीडि़ता को देखकर का भागा दरिंदा
सामूहिक दुष्कर्म की घटना आम होने के बाद पुलिस जब पीडि़ता को साथ लेकर रोशनपुर बहेड़ी रेलवे स्टेशन पहुंची, तो वहां एक दरिंदा पहले से मौजूद था। उस पर पीडि़ता की नजर भी पड़ गई, लेकिन पुलिस जब तक आरोपित तक पहुंचती, उसके पहले ही वह रफूचक्कर हो चुका था। गिरफ्तारी के बाद दुष्कर्म आरोपित हसनैन ने यह बात कुबूल भी की।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप