Move to Jagran APP

ग्राम पंचायतों में प्रशासकों ने क‍िया बड़ा घपला, करोड़ों रुपये का क‍िया भुगतान, मुरादाबाद के गांवों में टीम करेगी जांच

जिन प्रशासकों ने अपने कार्यकाल में 25 लाख रुपये से कर्म खर्च किए हैं उनकी भी जांच कराई जाएगी। जांच के लिए कमेटी बना दी है। इसके लिए हर ब्लाक से दस ग्राम पंचायतों को लिया जाएगा। जांच के दौरान दोषी पाए जाने वाले आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 09 Aug 2021 12:50 PM (IST)Updated: Mon, 09 Aug 2021 12:50 PM (IST)
डीपीआरओ ने प्रशासकों के कार्यकाल के घपलों पर बैठाई जांच।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। प्रशासकों के कामकाज पर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके पीछे वजह यह है कि उन्होंने कोरोना काल में करोड़ों रुपये का भुगतान कर दिया। सबसे अधिक भुगतान वित्तीय वर्ष समाप्ति के अंतिम दिनों में हुआ। मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन के आदेश पर डीपीआरओ ने 25 लाख से अधिक खर्च करने वाले प्रशासकों की जांच करने के लिए टीमें बना दी हैं। हर ब्लाक के 10 गांवों में जाकर जिला स्तरीय अधिकारी टीम के साथ जांच करेंगे।

loksabha election banner

25 दिसंबर 2020 को प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रशासकों को ग्राम पंचायतों के खजाने की चाबी सौंप दी थी। उन्होंने खजाने की चाबी आते ही धड़ाधड़ भुगतान करने शुरू कर दिए। एक-एक दिन में ब्लाकों में लाखों का भुगतान हो गया। कुंदरकी, बिलारी और मूंढापांडे ब्लाक में सबसे अधिक धनराशि ग्राम निधि के खातों से निकाली गई। मुख्यमंत्री तक इस मामले की शिकायत हुई है। आरोप है कि प्रशासकों की तैनाती के दौरान सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले ब्लाकों के गांवों से 32 करो़ड़ से अधिक की धनराशि ग्राम निधि के खातों से निकली। जबकि कोरोना में कामकाज पूरी तरह से बंद चल रहे थे। सीडीओ ने बताया कि जिन प्रशासकों ने अपने कार्यकाल में 25 लाख रुपये से कर्म खर्च किए हैं, उनकी भी जांच कराई जाएगी। डीपीआरओ ने जांच के लिए कमेटी बना दी है। इसके लिए हर ब्लाक से दस ग्राम पंचायतों को लिया जाएगा। जांच के दौरान दोषी पाए जाने वाले आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

जिन ग्राम पंचायतों में प्रशासकों की तैनाती के दाैरान 25 लाख रुपये से ज्यादा खर्च हुए थे। ऐसे दस गांवों की जिला स्तरीय अधिकारियों से जांच कराई गई। आठ ग्राम पंचायतों की जांच रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट का पूर्ण अध्ययन करने के बाद ही इस पर फैसला होगा। जांच में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

आनंद वर्धन, मुख्य विकास अधिकारी, मुरादाबाद

प्रशासकों ने इन ग्राम पंचायतों की निधि से निकली धनराशि

ग्राम पंचायत                      धनराशि (लाख में)

रतनपुर कलां                     72,24,251

देवा मुस्तकम                     25,88,525

इमरतपुर उधौ                     24,56,882

गुरेर                                  16,72,687

दलपतपुर                          16,24,093

सरकड़ा खास                     16,70, 053

सिरसखेड़ा                         13,89,934

भांडरी                               12,11,172

बरबारा खास                      11,47,400 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.