रामपुर बवाल में फरार आरोपित गिरफ्तार, तलाश में थी पुलिस
पथराव और आगजनी की थी। छह बाइक और पुलिस की एक जीप फूंक दी थी। इस मामले में गंज और शहर कोतवाली पुलिस ने हजारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस इनकी धरपकड़ कर रही है। जैसे-जैसे आरोपित प्रकाश में आ रहे हैं।
रामपुर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए बवाल में फरार एक और आरोपित को गंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 21 दिसंबर 2019 को भीड़ ने बवाल कर दिया था। पुलिस से मारपीट की थी। पथराव और आगजनी की थी। छह बाइक और पुलिस की एक जीप फूंक दी थी। इस मामले में गंज और शहर कोतवाली पुलिस ने हजारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस इनकी धरपकड़ कर रही है। जैसे-जैसे आरोपित प्रकाश में आ रहे हैं, पुलिस उन्हें पकड़कर जेल भेज रही है। गंज कोतवाली प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि इस मुकदमे में ग्राम ताशका मझरा गांव के छोटे उर्फ अमीर अहमद का नाम भी सामने आया था। वह घटना में फरार चल रहा था। उसे मंगलवार को गांव से गिरफ्तार कर लिया है।