Move to Jagran APP

फंसे ट्रैक्टर को न‍िकालने के प्रयास में अमरोहा के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष की मौत, मुलायम सिंह के करीबियों में थे शामिल

Accident in Amroha अमरोहा के गांव में शनिवार को हुआ हादसा। परिवार के लोगों ने ब‍िना क‍िसी कार्रवाई के ही कर द‍िया अंतिम संस्‍कार। ट्रैक्टर को खींचते समय हरपाल सिंह लकड़ी की बल्ली से सहारा लगा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 03 Oct 2020 04:59 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2020 04:59 PM (IST)
फंसे ट्रैक्टर को न‍िकालने के प्रयास में अमरोहा के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष की मौत, मुलायम सिंह के करीबियों में थे शामिल
फंसे ट्रैक्टर को न‍िकालने के प्रयास में अमरोहा के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष की मौत।

अमरोहा, जेएनएन। घर पर काम करते समय हुए हादसे में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की मौत हो गई। हादसे से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बगैर पुलिस कार्रवाई मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है। पूर्व जिलाध्यक्ष के निधन पर सपाइयों ने शोक व्यक्त किया।

loksabha election banner

हादसा नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव खेड़का गांव में हुआ। यहां पर हरपाल सिंह का परिवार रहता है। वह पेशे से किसान थे। जिले में राजनीति में अच्छी सक्रियता के चलते वह समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाते थे। उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटे रिंकू यूपी पुलिस में दारोगा हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती बरेली में हैं। इन दिनों हरपाल सिंह घर पर ही रहते थे। उनके घेर में कूड़ी का ढेर लगा हुआ था। यह कूड़ी का ढेर धनौरा के लोगों ने खरीदा था, लिहाजा सुबह वह लोग कूड़ी के ढेर को ट्रैैक्टर-ट्राली में भरने के लिए पहुंचे थे। ट्रैक्टर कूड़ी के ढेर में फंस गया। उसे निकालने के लिए दूसरा ट्रैक्टर मंगाया गया। पहले ट्रैक्टर को खींचते समय हरपाल सिंह लकड़ी की बल्ली से सहारा लगा रहे थे। उसी समय आगे वाला ट्रैक्टर उछलकर दीवार पर चढ़ गया। इस दौरान हरपाल सिंह ट्रैक्टर और दीवार के बीच में फंस गए और उनकी मौके पर मौत हो गई। खबर मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। स्वजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.