Move to Jagran APP

Aaj ka Rashifal 14 October 2021 : इन पांच राश‍ियों के ल‍िए आज का द‍िन है खास, यहां देखें आज का राश‍िफल

Aaj ka Rashifal 14 October 2021 आज आप समाजिक कार्य अथवा लोक कल्याण में अधिक रुचि लेंगे। प्रेमी युगल लोगों के लिए आज का दिन सौभाग्यदायक रहेगा। व्यापारी वर्ग आज अपने व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

By Narendra KumarEdited By: Published: Thu, 14 Oct 2021 05:45 AM (IST)Updated: Thu, 14 Oct 2021 05:45 AM (IST)
Aaj ka Rashifal 14 October 2021 : इन पांच राश‍ियों के ल‍िए आज का द‍िन है खास, यहां देखें आज का राश‍िफल
कर्क राशि के लोग आज तनावग्रस्त रहेंगे।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Todays Horoscope 14 October 2021 : आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहे हैं जोकि शनि ग्रह की प्रथम राशि है। इससे मेष राशि के प्रेमी युगल के ल‍िए आज का द‍िन सौभाग्यदायक रहेगा। वृष राशि के लोग आज परिवार के साथ पिकनिक पर जाएंगे। मिथुन राशि के लोग लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विशेष परिश्रम करेंगे। कर्क राशि के लोग आज तनावग्रस्त रहेंगे। सिंह राशि के लोगों के पर‍िवार में उत्‍सह जैसा माहौल रहेगा। कन्या राशि के लोग आज उदास रह सकते हैं। तुला राशि से लोग आज क‍िसी ओर आकर्षित रहेंगे। वृश्चिक राशि के लोग आज आत्मनिर्भर रहेंगे। धनु राशि के लोग आज धार्मिक गतिविधियों में भाग लेंगे। मकर राशि का जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। कुम्भ राशि के लोगों को आज ससुराल से धन लाभ होगा। मीन राशि के लोग आज अपनी रणनीति क‍िसी से साझा न करेंं, धोखा हो सकता है। आज नवरात्रि की नवमी है, मां भगवती की पूजा सफेद एवं नीले पुष्प से करें। सभी मनोकामना पूर्ण होगी। शेयर बाजार सामान्य रहेगा, खाद्य सामग्री के बाजार भाव में तेजी रहेगी। राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर...

loksabha election banner

मेष -आज आप समाजिक कार्य अथवा लोककल्याण मे अधिक रुचि लेंगे। प्रेमी युगल लोगों के लिए आज का दिन सौभाग्यदायक रहेगा। व्यापारी वर्ग अपने व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो आपका दिन सामान्य रहेगा। यदि आप सट्टे में निवेश करना चाहते हैं तो आजका दिन ऐसा करने के लिए श्रेष्ठ रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

वृष - आज आपको अपनी माता जी एवं पिता जी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। यदि आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। आज के दिन एयर कंडिशनर, रेफ्रीजेरेटर, वाशिंग मशीन, टीवी व कम्प्यूटर आदि खरीदना शुभ रहेगा। आप सिनेमा देखने या पिकनिक मनाने निकलेंगे। आपके खर्चे बढ़ेंगे। जीवनसाथी से मधुरतम संबंध रहेंगे। घर पर कुछ अतिरिक्त निर्माण कार्य या गृह सज्जा से संबंधित कार्य होगा। किसी सामाजिक या पारिवारिक उत्सव में शामिल होने के भी संकेत हैं।

मिथुन-आज आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए विशेष परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता पड़ेगी। आपका कोई नया मित्र बन सकता है। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। सम्भव है कि किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर में किसी उत्सव में भाग लेने का अवसर मिले। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं दुर्घटना का डर है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अनावश्यक व बाहरी भोजन करने से बचें।

कर्क -आज कड़ा संघर्ष करने का दिन है जिसके कारण आप तनाव और थकानग्रस्त रह सकते हैं। आपके छोटे भाई-बहनों का सहयोग आपका आत्मविश्वास बनाये रखेगा। आप अपनी हिम्मत से कोई निर्णय लेंगे और उसकी सफलता के लिए खूब मेहनत करेंगे। इसलिए धैर्य बनाये रखें और अपना कार्य चालू रखें।। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। आपके बच्चे भी श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने में सफल होंगे।

सिंह -आज आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा या आप किसी सामाजिक गतिविधि में शामिल होंगे। आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। आपके परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी वाणी से दूसरों का मन मोह लेंगे। आज आप खरीदारी करेंगे। दाहिनी आंख में कुछ समस्या आ सकती है। आपको विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति संभव है। आपको पारिवारिक कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा

कन्या -आज के दिन आपका अपव्यय व उदासी को दर्शा रहा है। आपको प्रत्येक क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए धैर्य धारण करें और यात्रा पर जाते समय सावधान रहें। प्रेमी / प्रमिका के लिए आज का दिन एक दूसरे का संग प्राप्त करने के लिए शुभ है।

तुला-आज आपका दिन निवेश करने के लिए विशेष शुभ है। मुश्किल की घड़ी में आज किया गया निवेश आपके लिए सहायता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। आपकी वाणी मधुर रहेगी और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। घर पर मेहमान आएंगे, स्वास्थ्य का ध्यान रखेंं।

वृश्चिक -आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। निश्चित रूप से आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारी वर्ग को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है। आप आत्मनिर्भर रहेंगे प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

धनु -आप आपका किसी धार्मिक गतिविधि में भाग लेंगे। बच्चों का सहयोग आपके हृदय को प्रसन्नता व उत्साह से भर देगा। उनकी पढ़ाई संतोषजनक होगी। आज का दिन आपके प्रेम संबंध के लिए सौभाग्यदायक रहेगा। आपका अपने जीवनसाथी के प्रति लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापारियों के लिए नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठतम है।

मकर -आज थोड़ा सा उदास महसूस कर सकते हैं। काम में रुकावटें आएंगी। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें। सट्टेबाजी में धन निवेश किया जा सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद के कारण वाद-विवाद हो सकता है। आज का दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए अशुभ रहेगा। अपनी भाषा में संतुलन रखें अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

कुम्भ - आज अविवाहित लोगों के पास विवाह के प्रस्ताव आएंगे। अपने प्रेमी/प्रेमिका से मिलने का अवसर मिलेगा। व्यापारी वर्ग को किसी नए साझेदार या व्यापारिक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से संबंध अच्छा होगा। ससुराल पक्ष की तरफ से धन प्राप्ति या आर्थिक सहायता के संकेत हैं। आपके बच्चे अधिक साहसी बनेंगे।

मीन-आज आपका स्वास्थ्य ढीला रह सकता है। आपको अपने छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। अपने मन की बात तथा अपने कार्य करने की रणनीति को किसी अन्य के साथ साझा न करें। अन्यथा आप धोखा खा सकते हैं। जहां तक सम्भव हो किसी से उधार धन या वस्तु न लें, वापसी करने में मुश्किल आ सकती है। आप यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो संघर्ष के साथ सफलता प्राप्त होगी। किसी अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।

आज का पंचांग 

14 अक्टूबर 2021

दिन - गुरुवार

आश्विन शुक्ल पक्ष

तिथि -नवमी

व्रत -नवरात्र

शक 1942 संवत 2077

सूर्योदय -06:15

सूर्यास्त-18:10

नक्षत्र-पूर्वाषाढ़ा

योग - धृति

करण-बालव

चन्दमा राशि-मकर

अग्निवास -पृथ्वी

सूर्य नक्षत्र-पू०फाल्गुनी

अयन-उत्तरायण

गोलड- दक्षिण

शरद ऋतु

दिग शूल -दक्षिण दिशा

राहू काल -13:33 से 15:00 घटी पल तक

अभिजीत मुहूर्त -11:43 से 12:31 दोपहर तक

हुताशन योग-06:22 से 18:53 घटी पल तक

सिद्धि योग -18:53 से 30:22 घटी पल तक 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.