Move to Jagran APP

Aaj ka Rashifal 27 November 2021 : आज इन राश‍ियों के पर‍िवार में आएंगी खुशियां, यहां पढ़ें राश‍िफल

Aaj ka Rashifal 27 November 2021 आज कड़ी मेहनत करने का दिन है। किसी भी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए कड़ा संघर्ष करना ही होगा। आप अपनी हिम्मत और अथक प्रयास से अपने कार्य में सफल होंगे। छोटे भाई -बहनों से मधुरतम संबंध रहेंगे।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 07:27 AM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 07:27 AM (IST)
विद्यार्थी वर्ग अपनी एकाग्रता खो सकते हैं।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Todays Horoscope 27 November 2021 : आज के ग्रह गोचर स्थिति एवं चंद्रमा गोचर के अनुसार चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं जोकि सूर्य ग्रह की राशि है। इस कारण आज मेष राशि के लोग प्लाट खरीद सकते हैंं। वृष राशि के लोगों को हिम्मत करने से सफलता मिलेगी। मिथुन राशि के लोग आज नए घर में धन निवेश कर सकते हैंं। कर्क राशि के लोग आज अधिक धन कमाएंगे। सिंह राशि के लोगोंं का आत्मविश्वास कमजोर रहेगा। कन्या राशि के लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। तुला राशि के लोगों के व्यवसाय में व‍िस्‍तार होगा। वृश्चिक राशि के लोगों को विद्या अध्ययन में सफलता मिलेगी। धनु राशि के लोग जरूरतमंदों की मदद करेंगे। मकर राशि के लोगों को आज उपहार प्राप्त होगा। कुम्भ राशि के लोगों को संतान से शुभ समाचार मिलेगा। मीन राशि के लोगों का आज नया प्रेम संबंध स्थापित होगा।  आज कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में कमी होगी। सूूखे, मेवा, वस्त्र एवं म‍िठाई के बाजार भाव में तेजी रहेगी। राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर...

loksabha election banner

मेष -आज के दिन आपको समाज एवं परिवार दोनों से अधिक लाभ मिलेगा, लेकिन परिवार में आपसी तालमेल का श्रेष्ठ वातावरण बनाए रखें । आपको गुप्त स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है और यदि आप घर या प्लॉट खरीदना चाहें तो निश्चित रूप से आपके लिए यह लाभ का सौदा होगा। आपको सभी क्षेत्रों में अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपनी एकाग्रता खो सकते हैं।

वृष-आज आपको कड़ी मेहनत करने का दिन है। किसी भी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना ही होगा। आप अपनी हिम्मत और अथक प्रयास से अपने कार्य में सफल होंगे। आपके अपने छोटे भाई -बहनों से मधुरतम संबंध रहेंगे और वे आपकी सहायता भी करेंगे। आपको अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। प्रेम करने वाले प्रेमी युगलों के मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। यह समय किसी नए व्यापार में निवेश करने के लिए शुभ नहीं है।

मिथुन-आज का दिन आपके ल‍िए संग्रह तथा निवेश करने के लिए शुभ है। आप यदि किसी नए घर में निवेश करना चाहते हैं तो यह समय उत्तम रहेगा। घर-परिवार में किसी मेहमान का प्रवेश होगा। आप अपनी वाणी से किसी को भी मोह सकते हैं। छोटे बच्चे की शिक्षा आरंभ करने के लिए समय शुभ है। यदि किसी विपक्षी से तनाव दूर कर तालमेल बढ़ाना चाहते हैं या उससे विवाद निपटाना चाहते हैं तो शुरुआत करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

कर्क-आज आपका पूर्णता का दिवस है। विद्यार्थी वर्ग एकाग्रचित होकर अध्ययन करेंगे। व्यापारी लोग आत्मविश्वास से अपना कार्य करेंगे और खूब धन कमाएंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारी आपसे संतुष्ट होंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो आपको अपने रिश्तेदारों या पड़ोसियों की तरफ से विवाह का प्रस्ताव आने की उम्मीद है। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुरतम रहेंगे और आप उनका पूरा सहयोग भी करेंगे।

सिंह -आज आपको उत्साहवर्धन किए जाने की संभावना है। आपके आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी। आपका व्यय आय से अधिक होगा। खानपान के मामले में सावधान रहें। कुछ आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग निरर्थक गतिविधियों में अपना समय नष्ट करेंगे। व्यापारी वर्ग के लोग लंबी यात्रा पर जाएंगे जिसका परिणाम आशाजनक नहीं होगा।

कन्या-आज के दिन आप अधिक धन कमाएंगे। आपके चिर प्रतीक्षित स्वप्न व इच्छाओं को पूर्णता प्राप्त होगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ रूमानी होंगे। अपने बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त करेंगे। फिक्स्ड डिपोजिट या म्यूचुअल फंड में निवेश करेंगे। आपको समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त होगा।

तुला-आज आपको अपने अधिकारियों से सम्मान व सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग के लोग अपने व्यवसाय में विस्तार करने की योजना बनाएंगे। विद्यार्थी अपने अध्ययन में अधिक बेहतर नहीं कर पाएंगे। आपका जीवनसाथी खुश व संतुष्ट रहेगा। आप अपने बच्चों के व्यवहार से प्रसन्न नहीं रहेंगे। अपने बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको अन्य स्रोतों से अधिक आय की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक-आज आपके लिए सफलता प्राप्ति का दिवस है। आपकी संतान उन्नतिशील रहेगी। विद्यार्थी वर्ग पूरी एकाग्रता व आत्मविश्वास से अध्ययन कार्य में लगे रहेंगे। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुर होंगे। प्रेमी/प्रेमिका को मिलने का अवसर प्राप्त होगा। यह समय सट्टे में निवेश के लिए श्रेष्ठ है। कुल मिलाकर सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप खुश रहेंगे।

धनु-आज आप बहुत दिनों से रुके हुए धन को प्राप्त कर पाएंगे। यह सट्टेबाजी पर निवेश करने के लिए शुभ समय है। आप श्रेष्ठ परिणाम के कारण प्रफुल्लित रहेंगे। जरूरतमंद लोगों की सहायता करें। गाड़ी चलाते हुए सावधानी बरतें। अन्यथा कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। भावुकतावश कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। आपको अपने बच्चों का सहयोग प्राप्त होगा।

मकर-आज आप परिवार के साथ पिकनिक मनाने जाएंगे। अविवाहित लोगों को मित्रों या संबंधी पक्ष से विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यह समय प्रेमी लोगों के लिए नए प्रेम संबंध की ओर कदम बढ़ाने के लिए श्रेष्ठतम है। अपने मित्र या जीवनसाथी को कोई उपहार दें। अपने स्वास्थ्य का समुचित ध्यान रखें। अन्यथा किसी गुप्त रोग या मूत्र संबंधी रोग होने की संभावना है। कुल मिलाकर आज का दिन आनंद प्राप्ति व सुख सुविधा के साधन जुटाने के लिए श्रेष्ठ है।

कुम्भ-आज संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। सट्टे से लाभ होगा। विद्यार्थी अपने अध्ययन में व्यस्त रहेंगे तथा अच्छा परिणाम प्राप्त करेंगे। आप अपने प्रेमी/प्रेमिका से मिलने जाएंगे। व्यापारी लोगों का व्यापार बढ़ेगा। जीवनसाथी से संबंध उत्तम रहेंगे।

मीन-आज का दिन प्रसन्नतादायक रहेगा। अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। कोई नया प्रेम संबंध स्थापित होने की भी संभावना है। आप अपना कार्य पूरी ईमानदारी, बुद्धिमता व निष्ठापूर्वक करेंगे। आज के दिन आप सट्टे या जुआ आदि में निवेश कर सकते हैं क्योंकि आज आपका दिन सौभाग्यदायक है। विद्यार्थी एकाग्रता से अपने अध्ययन कार्यों में लगे रहेंगे। व्यापारी वर्ग नए उद्योग में अपनी ऊर्जा लगाएंगे। नौकरी करने वाले लोग नौकरी में उन्नति करेंगे।

आज का पंचांग

27 नवंबर 2021 दिन -शनिवार

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष

तिथि -अष्टमी ०८

शक 1942 संवत 2077

सूर्योदय -06:43

सूर्यास्त-17:18

नक्षत्र- मघा

योग -ऐन्द्र

करण-बालव

चन्द्रमा राशि -सिंह

अग्निवास -पृथ्वी

सूर्य नक्षत्र-अनुराधा

अयन-उत्तरायण

गोल- दक्षिण

हेमन्त ऋतु

दिग शूल -पूर्व दिशा

राहू काल -09:31से 10:50 सुबह तक

अभिजीत मुहूर्त -11:45 से 12:33 दोपहर तक

राजप्रद योग -30:00 से 30:54 घटी पल तक 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.