Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 18 May 2022 : मेष से मीन राशि वालों का आज कैसा रहेगा दिन, देखें पूरा पंचांग

Aaj Ka Rashifal 18 May 2022 ज्योतिषाचार्य पंडित ऋषिकेश शुक्ल के अनुसार आज चन्द्रमा प्रातः 0809 बजे के उपरांत धनु राशि में गोचर करेंगे जोकि गुरु ग्रह की प्रथम राशि है। इस कारण से मेष राशि के लोग आज जोखिम ना उठाएं। वृष राशि के लोग योजनाएं बनाएंगे।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Wed, 18 May 2022 09:49 AM (IST)Updated: Wed, 18 May 2022 09:49 AM (IST)
Daily Horoscope Today : सिंंह राशि को आज कार्य में सफतला मिलेगी।

Aaj Ka Rashifal 18 May 2022 :  ज्योतिषाचार्य पंडित ऋषिकेश शुक्ल के अनुसार आज चन्द्रमा प्रातः 08:09 बजे के उपरांत धनु राशि में गोचर करेंगे, जोकि गुरु ग्रह की प्रथम राशि है। इस कारण से मेष राशि के लोग आज जोखिम ना उठाएं। वृष राशि के लोग किसी बडे़ काम की योजनाएं बनाएंगे। मिथुन राशि के लोग आज लेन देन मे सावधानी रखेंं। कर्क राशि को आज कानूनी अड़़चन का सामना करना पड़़ सकता है। सिंंह राशि को आज कार्य में सफतला मिलेगी। कन्या राशि को मनोनुकूल लाभ मिलेगा। तुला राशि के लोगोंं को आज किसी विशेष व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। वृश्चिक राशि को आज चोट अथवा दुर्घटना का खतरा है। धनु राशि को आज यात्रा की सम्भावना है। मकर राशि के लोग आज जल्दबाजी ना करें नुकसान हो सकता है। कुम्भ राशि को आज व्यापार में लाभ होगा। मीन राशि का आज फालतू धन खर्च हो सकता है। आज कोरोना संक्रमण के मरिजोंं की संख्या मेंं कमी होने की सम्भावना है। फल, फूल एवं पलास्टिक, कागज की बनी वस्तु के बाजार भाव मेंं तेजी रहेगी।

loksabha election banner

आज का पंचांग

18 मई 2022

दिन - बुधवार

ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष

तिथि- तृतीया

शक 1944 संवत 2079

सूर्योदय -05:37

सूर्यास्त-18:25

नक्षत्र- ज्येष्ठा

योग - सिद्ध

करण- वणिज

चन्द्रमा - वृश्चिक राशि सुबह 08:09तक के उपरांत धनु राशि चन्द्रमा

अग्निवास - पृथ्वी

सूर्य नक्षत्र-भरणी

अयन-उत्तरायण

गोल- दक्षिण

ग्रीष्म ऋतु

दिग शूल - उत्तर दिशा

राहू काल -12:18 से 14:00 अपराहन तक

अभिजीत मुहूर्त -11:54 से 12:42 अपराहन तक

जानिए आज का राशिफल

मेष - आज आपको लम्बी यात्रा पर जाना पड सकता है जोकि आपके लिए सुखद लाभ एवं मंगलकारी, रहेगी। कोई बड़ा काम होने से खुशी मिलेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति में सुगम होगी। समय अनुकूल है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। जल्दबाजी न करें।

वृष-आज आपको कुछ पुराने साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा।

मिथुन- आप आपने मित्रों का सहयोग करेगे । मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें।

कर्क-आज आपको विवाद को बढ़ावा न दें सकते है। कानूनी अड़चन से सामना पड सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खराब खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़ भाग से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। आय बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जोखिम न लें। 

सिंह -आज आपको कुछ कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

कन्या-आज आपको कार्य में मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रुओं का पराभव होगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। प्रसन्नता रहेगी।

तुला-आज आपको किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी।

वृश्चिक-आज आपको चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा।

धनु-आज आपकी तीर्थदर्शन की योजना फलीभूत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। आत्मशांति रहेगी। यात्रा संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में चैन रहेगा। दूसरों की जवाबदारी न लें। थकान रह सकती है।

मकर - आज आपके कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य व आरामदायक साधनों पर व्यय होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी से बचें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।

कुम्भ-आज आपकी डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से कष्ट संभव है।

मीन-आज आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। किसी के व्यवहार से विवाद होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। सहकर्मी साथ नहीं देंगे। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.