Move to Jagran APP

हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक रौंदी, महिला की मौत, हेलमेट ने बचा ली युवक की जान

रजबपुर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई तथा उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक व ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ लिया है।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 09:53 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 09:53 PM (IST)
हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक रौंदी, महिला की मौत, हेलमेट ने बचा ली युवक की जान
तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी बाइक को टक्कर

मुरादाबाद, जेएनएन। रजबपुर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई तथा उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक व ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ लिया है।

loksabha election banner

यह हादसा थाना क्षेत्र में हाईवे पर कस्बे के पास हुआ। मुरादाबाद जनपद के थाना छजलैट के गांव मुढाला निवासी ब्रजपाल सिंंह शुक्रवार को पत्नी ब्रजवाला के साथ अमावस्या स्नान के लिए ब्रजघाट आए थे। पेशे से किसान ब्रजपाल के साथ बड़े भाई राजीव कुमार व भाभी ममता भी स्नान के लिए गए थे। चारों लोग दो बाइक से लौट रहे थे। दोपहर 12 बजे कस्बे से जोया की तरफ को चले तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रालीने ब्रजपाल की बाइक को टक्कर मार दी। ब्रजवाला की मौके पर ही मौत हो गई तथा ब्रजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई तथा वाहनों का संचालन रुक गया। दूसरी बाइक पर आ रहे भाई राजीव व भाभी ममता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल ब्रजपाल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने चालक व ट्रैक्टर को पकड़ लिया है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी गई थी। 

हेलमेट ने बचा ली ब्रजपाल की जान

शुक्रवार को कस्बे में हाईवे पर हुए हादसे में एक बार फिर यह साबित हो गया कि हेलमेट कितना जरूरी है। बाइक चला रहे ब्रजपाल सिंंह ने हेलमेट लगा रखा था। टक्कर हुई तो दंपती काफी दूर जाकर गिरे। ब्रजवाला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हेलमेट होने के कारण ब्रजपाल की जान बच गई।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.