मुरादाबाद के बलिया गांव में 25वां तेंदुआ पिंजरे में फंसा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
मुरादाबाद के रामगंगा खादर क्षेत्र के बलिया गांव में गुरुवार सुबह एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। यह इस ...और पढ़ें
-1791434732192_m.webp)
गांव में तेंदुओं के हमले में तीन लोगों की हो चुकी है मौत। जागरण
HighLights
बलिया गांव में गुरुवार सुबह एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ।
रामगंगा खादर क्षेत्र में पकड़ा गया यह 25वां तेंदुआ है।
लंबे समय से दहशत झेल रहे ग्रामीणों को मिली कुछ राहत।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। रामगंगा खादर क्षेत्र में तेंदुओं की दहशत के बीच गुरुवार सुबह ग्राम बलिया में एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। इसके साथ ही खादर क्षेत्र में वन विभाग के अभियान के दौरान पकड़े गए तेंदुओं की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।
बलिया गांव तेंदुओं के आतंक का लंबे समय से गवाह रहा है। गांव में इससे पहले भी कई बार तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। ग्रामीणों के लिए यह महज तेंदुए के पकड़े जाने की खबर नहीं, बल्कि उस डर से कुछ राहत है, जिसने लंबे समय से खेतों और गांव के रास्तों तक पीछा नहीं छोड़ा।
इसी बलिया गांव में तेंदुओं के हमले में तीन लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद से ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर डर और ज्यादा गहरा गया था। खेतों में काम करने और गन्ने की फसल के बीच जाने में भी ग्रामीण सतर्कता बरत रहे थे।
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के सामने भीषण आग, लपटों से घिरे दो गेस्ट हाउस; 21 लोगों ने भागकर बचाई जान
गुरुवार सुबह सात बजे पिंजरे में तेंदुआ फंसने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित कब्जे में लिया। क्षेत्र में लगातार तेंदुओं की मौजूदगी और हमलों को देखते हुए वन विभाग की टीमें निगरानी कर रही हैं। 25वां तेंदुआ पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, लेकिन खादर क्षेत्र में अभी तेंदुओं का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।
