विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

योगाचार्य प्रतिष्ठा शर्मा पुलिस कर्मियों को सिखाएंगी योग

By JagranEdited By:
Published: Sun, 11 Jun 2017 02:18 AM (IST)

मुरादाबाद : विश्व योग दिवस पर 21 जून को दैनिक जागरण के महाशिविर की तैयारियां चल रही हैं। योग से जुड़ी

योगाचार्य प्रतिष्ठा शर्मा पुलिस कर्मियों को सिखाएंगी योग
योगाचार्य प्रतिष्ठा शर्मा पुलिस कर्मियों को सिखाएंगी योग

मुरादाबाद : विश्व योग दिवस पर 21 जून को दैनिक जागरण के महाशिविर की तैयारियां चल रही हैं। योग से जुड़ी संस्थाएं योगाभ्यास कर रहीं हैं। महानगर के विभिन्न स्थानों पर योग की दीक्षा दी जा रही है। इसके लिए अभ्यास सत्र 13 को होगा, जिसमें योग आचार्य प्रतिष्ठा शर्मा साधकों को योग की दीक्षा देंगी। एमआइटी प्रेक्षागृह में सुबह साढ़े पांच बजे से सात बजे तक योग शिविर होगा। इस शिविर में साधकों की जिज्ञासाओं को भी योगाचार्य दूर करेंगी। योग के फायदे और आवश्यकता भी बताएंगी। एमआइटी के ट्रस्टी सुधीर गुप्ता ने बताया कि गौरव का विषय है कि योगाचार्य योग कराने पहली बार एमआइटी में आ रही हैं। उधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी की पहल पर योगाचार्य प्रतिष्ठा शर्मा पुलिस लाइन में सुबह आठ बजे से पुलिस कर्मियों को भी योग सिखाएंगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने योग स्थल का निरीक्षण कर आरआइ को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मोक्षायतन योग साधक की शाखा जागो भारत योग साधक के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले दोनों योग शिविर को लेकर योग सीखने वाले भी उत्साहित हैं। अमित गर्ग ने बताया कि दैनिक जागरण की पहल सराहनीय है।