समस्या वर्षो की, एक कॉल में निदान
शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता प्रतिदिन अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर परेशान रहती है। ज
शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता प्रतिदिन अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर परेशान रहती है। जब समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट में अफसरों के पास पहुंचती है। उनकी व्यस्तता के चलते बहुत बार मुलाकात भी नहीं हो पाती हैं। ऐसे में समस्याओं के निस्तारण की यथा स्थित बरकरार रहती है। बुधवार को कांठ रोड पर दैनिक जागरण भवन में प्रश्न पहर के दौरान पाठकों ने जिलाधिकारी से सीधी बात की। जनता से जुड़ी तमाम समस्याओं का जिलाधिकारी जुहैर बिन सगीर ने निदान किया। शिकायतों को नोट किया और निराकरण के लिए कुछ वक्त मांगा। गंभीर शिकायतों पर कार्यालय में सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक आकर मिलने की सलाह दी। पेश है पाठकों के सवाल और जिलाधिकारी के जवाब के मुख्य अंश।
......................
सवाल: बीते एक साल से मुझे लघु सिंचाई योजना का लाभ नहीं मिला है। अफसर भी मेरी समस्याओं का नजर अंदाज कर देते हैं।
करन सिंह, महमूदपुर माफी, कुंदरकी
जवाब : आप गांव में कितने अन्य लोगों को योजना का लाभ नहीं मिला है। एक पत्र लेकर मुझसे मिलें। सभी को लाभ दिलाया जाएगा।
.................
सवाल: ¨हदू कालेज से बीए अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मेरी छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। मैंने कई बार स्कूल प्रबंधक और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में पता किया। कोई अफसर जानकारी नहीं देता है।
आसमां, अमरपुर पासी, बिलारी
जवाब: मैंने आपकी शिकायत को नोट कर लिया है। मैं इस संबंध में स्कूल प्रबंधक के साथ ही अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अफसरों से जानकारी हासिल करूंगा।
सवाल: सरकारी राशन की दुकान से समय पर राशन नहीं बांटा जाता है। आम जनता को काफी परेशानी होती है। वार्ड से दुकान हटाकर अपने घर में खोल ली है। लोगों को काफी दूर तक पैदल जाना पड़ता है।
एनए अंसारी, दौलतबाग
जवाब: राशन दुकानदार की कार्य प्रणाली की जांच कराई जाएगी। किस वार्ड के लिए दुकान आवंटित थी। इस बारे में जानकारी कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
सवाल: मेरी बेटी ¨हदू कालेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसे छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। समस्या अन्य छात्राओं के साथ भी है।
मुहम्मद असलम, लालबाग
जवाब: छात्रवृत्ति के बारे में कितने को बजट जारी किया गया है। मैं इस संबंध में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से बात करूंगा। अगर बजट नहीं होगा तो शासन से इसे स्वीकृत कराया जाएगा।
सवाल: इंदिरा आवास योजना में मेरा चयन किया था। मुझे प्रथम किश्त मिल थी। एक साल बाद भी दूसरी किश्त नहीं मिली है। जिसके कारण मेरा आवास अधूरा है।
लियाकत हुसैन, बिलारी
जवाब: इस योजना में दूसरी किश्त का बजट अभी शासन से प्राप्त नहीं हुआ है। जैसे ही हमें बजट मिल जाता है। सभी लाभार्थियों को दूसरी किश्त प्रदान कर दी जाएगी।
सवाल: हमारी कालोनी में सफाई नहीं होती है। नगर आयुक्त के दफ्तर में पहुंचकर कई बार शिकायत की।
विनोद कुमार, हरथला, सोनकपुर
जवाब: मैं इस संबंध में नगर आयुक्त से जानकारी हासिल करूंगा। आखिर सफाई कर्मचारी क्यों कॉलोनी में नहीं जा रहे हैं। सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
सवाल: हमारे क्षेत्र में खाली प्लाटों में नालियों का पानी भर रहा है। कई सालों से गंदे पानी की निकासी के लिए नगर निगम ने कोई प्रबंध नहीं किए है। सफाई न होने से बीमारी फैलने का डर है।
हितेश सिंह, सूर्य नगर
जवाब: सफाई न होना एक गंभीर मामला है। नगर निगम के अफसरों से सफाई न होने और नाली न बनने के कारणों का पता किया जाएगा। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था का व्यापक प्रबंध किया जाएगा।
सवाल: गांव में लम्बे समय से बिजली नहीं आ रही है। वहीं विद्युत कर्मचारी बिल बहुत बढ़ाकर देते हैं। जिससे गांव में काफी लोगों को दिक्कत हो रही है।
फरीद हुसैन, मूढापांडे
जवाब: गांव में कैंप लगाकर विद्युत बिलों का निस्तारण कराया जाएगा। वहीं कैंप के माध्यम से आसानी से लोगों को विद्युत कनेक्शन भी दिए जाएंगे।