Move to Jagran APP

Coronavirus : विदेश से अमरोहा लौटे 13 लापता अब एलआइयू करेगी तलाश Moradabad News

विदेश से लौटे 13 यात्री तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं मिल पा रहे हैं। अधिकारियों के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने इन यात्रियों की सूची एलआईयू को सौंप दी है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Thu, 02 Apr 2020 08:21 AM (IST)Updated: Thu, 02 Apr 2020 08:21 AM (IST)
Coronavirus : विदेश से अमरोहा लौटे 13 लापता अब एलआइयू करेगी तलाश Moradabad News

अमरोहा, जेएनएन। विदेश से लौटे 13 यात्री तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं मिल पा रहे हैं। अधिकारियों के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने इन यात्रियों की सूची एलआईयू को सौंप दी है। 

loksabha election banner

यह है पूरा मामला 

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते जिले में अभी तक विदेश से लौटने वाले यात्रियों की संख्या 194 से बढ़कर 197 हो गई है। स्वास्थ्य महकमे ने इन यात्रियों को आइसोलेट कर 28 दिन के लिए उनके घरों में निगरानी पर रखा है। इसमें से विदेश से लौटने वाले 13 यात्री ऐसे हैं, जिनका तमाम कोशिशों के बाद भी पता नहीं लगा पाया। इन गायब यात्रियों की सूची स्वास्थ्य विभाग ने अब एलआइयू को सौंप दी है। अब एलआइयू की टीम इनकी खोज करेगी। डॉ. विनोद कुमार ने बताया विदेश से लौटे 13 यात्री नहीं मिले हैं। इनकी सूची एलआईयू को सौंप दी गई है।

महिलाओं की समस्याओं को जारी किए हेल्प लाइन नंबर

रामपुर : लॉक डाउन के दौरान प्रशासन लोगों से घर में रहने की अपील कर रहा है। उन्हें जरूरत का हर सामान घर पर ही मुहैया कराया जा रहा है। अब प्रशासन को महिलाओं की भी फिक्र हुई है। आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई के दौरान प्रशासन के सामने ऐसे मामले आए, जिसमें महिलाओं को जरूरत की चीजों की आपूर्ति करने का ख्याल आया। इसमें सैनिटरी पेड की उपलब्धता मुख्य समस्या रही।

इसके लिए प्रशासन ने महिलाओं के लिए विशेष हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। महिलाएं सैनिटरी पेड या अन्य समस्या के लिए 7535844422 और 7247833311 नंबर पर संपर्क कर सकती हैं। यहां उनकी समस्याएं सुनने के लिए महिला कर्मचारियों की ही ड्यूटी लगाई है। महिलाएं किसी भी तरह की ऐसी समस्या, जिसे वह पुरुषों से नहीं कह सकती हैं, वे इन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.