डॉ. सतपथी वाशिंगटन में बने अतिथि चैपलिन
मुरादाबाद : महानगर के दीनदयाल नगर स्थित साई अस्पताल प्रबंध कमेटी व शिरडी साई पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष
मुरादाबाद : महानगर के दीनदयाल नगर स्थित साई अस्पताल प्रबंध कमेटी व शिरडी साई पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष डॉ. चंद्रभानू सतपथी ने स्वामी विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलते हुए अमेरिकी कांग्रेस में भारतीय दर्शन का परचम लहराया।
वाशिंगटन में अमेरिकी कांग्रेस की प्रतिनिधि सभा की शुरुआत में होने वाली प्रार्थना सभा में बतौर अतिथि चैपलिन के रूप में डॉ. सतपथी ने कहा कि विभिन्न मूल, भाषा, धर्म और संस्कृति के बाद भी हम सभी लोग एक हैं। पवित्र विचारों और भावनाओं को पैदा कर हमें नफरत और हिंसा को दूर कर प्यार, बलिदान की भावना को विकसित करना चाहिए। हमारा ये प्रयास निश्चित रूप से आने वाली पीढि़यों के लिए एक वरदान बनेगा। जब इंसान को बनाया गया था तो उसने उसमें कोई फर्क नहीं किया गया था। ईश्वर सर्वशक्तिमान है। उन्होंने कहा कि आत्मनियंत्रण के नैतिक और समग्र मार्ग से ईश्वरीय मार्ग पर चला जा सकता है। मानवता की भलाई के लिए काम करना हम सबकी जिम्मेदारी है। डॉ. सतपथी के विचारों को संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में काफी सराहना मिली।