सर्द हवाओं के साथ बढ़ी गलन
मुरादाबाद : शुक्रवार का दिन भी हाड़ कंपा देने वाला रहा। दोपहर में हल्की धूप निकलने के बाद भी गलन बरकर
मुरादाबाद : शुक्रवार का दिन भी हाड़ कंपा देने वाला रहा। दोपहर में हल्की धूप निकलने के बाद भी गलन बरकरार रही। इससे बाजारों में रौनक और कारखानों में मजदूरों की आमद कम रही। इस बीच महानगर का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस हो गया।
लगातार तीसरे दिन भी हाड़कंपा देने वाली ठंड से महानगर के बाशिंदे प्रभावित हुए। बाजारों में रौनक कम रही। सुबह से ही व्यापारी, कर्मचारी दिनभर हाथ सेंकते रहे। बुजुर्गो ने घरों में रहकर ही दिन गुजारा। जबकि सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या कम रही। सुबह सूरज नहीं निकला। करीब एक बजे हल्की धूप आई। फिर सर्द हवाएं चलने से कंपकपी बंध गई। शुक्रवार को पारा अधिकतम 13.5 व न्यूनतम 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कोहरे ने रोका ट्रेनों का रास्ता
मुरादाबाद : कोहरे ट्रेनों की रफ्तार रोक दी। मुख्य लाइन पर 50 किलो मीटर प्रति घंटा तो ब्रांच लाइन पर ट्रेनों की गति 30 किलो मीटर प्रति घंटा हो गई। इससे तीन दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुई है। एक दर्जन ट्रेनें दस घंटे से भी अधिक देरी से गयी। जिसमें पंजाब मेल अप व डाउन, अवध असम एक्सप्रेस, हिमगिरी, कुंभ एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल है। जबकि श्रमजीवी, काशी विश्वनाथ, लखनऊ मेल, नौचंदी, लिंक एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का संचालन दो से चार घंटे प्रभावित हुई।