युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने निकाला तिरंगा यात्रा
भाजपा युवा मोर्चा मंडल जमालपुर के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जलालपुर चौराहे से सछ्वावना तिरंगा यात्रा निकाला। जो जलालपुर से बाइक जुलूस से शुरू होकर सिकंदरपुर हनुमानपुर और स्थानीय बाजार होते हुए थाना मोड़ से देवकली इंटर कालेज में पहुंच कर समाप्त हुई।
जासं, जमालपुर (मीरजापुर) : भाजपा युवा मोर्चा मंडल जमालपुर के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जलालपुर चौराहे से सद्भावना तिरंगा यात्रा निकाला। जलालपुर से बाइक जुलूस शुरू होकर सिकंदरपुर, हनुमानपुर और स्थानीय बाजार होते हुए थाना मोड़ से देवकली इंटर कालेज में पहुंच कर समाप्त हुई। उत्साहित कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए जा रहे भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों से बाजार गुंजायमान हो गया। जमालपुर मंडल के युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष धीरज सिंह राजपूत ने कहा कि सछ्वावना तिरंगा यात्रा से लोगों को देश के प्रति समर्पित होकर निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संदेश दिया गया। इस दौरान सुबाष सिंह, अंकित कुमार, रामबाबू, बाबू कुशवाहा, संजय कुमार आदि थे।