दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने आजमाए दांव
श्री रामकृष्ण ¨सह स्मृति में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन शुक्रवार को रामकृष्ण एकेडमी चेतगंज के मैदान में किया गया। इसमें विभिन्न दर्जनों महिला व पुरुष पहलवानों ने दांवपेंच की आजमाया।
जागरण संवाददाता, चील्ह (मीरजापुर) : श्री रामकृष्ण ¨सह स्मृति में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन शुक्रवार को रामकृष्ण एकेडमी चेतगंज के मैदान में किया गया। इसमें विभिन्न दर्जनों महिला व पुरुष पहलवानों ने दांवपेंच की आजमाया। इसमें मुख्य रूप से राजू दारा पहलवान (अयोध्या) से आए हुए सतीश पहलवान (दिल्ली) के बीच हुई कुश्ती में राजू दारा पहलवान ने जीत दर्ज किया।
इसी तरह दूसरी कुश्ती मनोज (गोरखपुर) तथा सिद्धू पहलवान (मीरजापुर) के बीच रोचक मुकाबला हुआ। जिसमें सिद्धू पहलवान विजेता रहे। तीसरी कुश्ती नेहरू पहलवान (गोरखपुर) व अजीत (जौनपुर) के बीच हुई कुश्ती में नेहरू ने पताका लहराया। इसके अलावा दर्जनों कुश्तियां हुई। जिसमें महिला पहलवानों में कनक ¨सह (वाराणसी) व ओमेश्वरी (दिल्ली) के बीच हुई कुश्ती में ओमेस्वरी ने जीत हासिल की। दंगल में मुख्य रूप से आयोजक समाजसेवी लाखन ¨सह, बासु तिवारी, संजय ¨सह, विष्णु ¨सह, आनंद ¨सह, अमर ¨सह, दिनेश तिवारी आदि रहे। रेफरी की भूमिका में लुल्लर पहलवान ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया।