वाराणसी से घोरावल पैदल जाते समय हादसे में श्रमिक घायल
सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के स्वामी अड़गड़ानंद आश्रम के पास शनिवार की देर रात पैदल घोरावल जाते समय श्रमिक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर एंबुलेंस न आने पर साथियों ने सब्जी लदी पिकअप से अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत स्थिर बनी है।
जासं, राजगढ़ (मीरजापुर) : सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के स्वामी अड़गड़ानंद आश्रम के पास शनिवार की देर रात पैदल घोरावल जाते समय श्रमिक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सोनभद्र के घोरावल निवासी जितेंद्र राम (35) पुत्र घूराराम शनिवार को लॉकडाउन के चलते वाराणसी से अपने कुछ दो दर्जन श्रमिक साथियों के साथ वाहन न मिलने के कारण पैदल घोरावल सोनभद्र के लिए जा रहे थे। वह साथियों के साथ सक्तेशगढ़ परमहंस आश्रम के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने जितेंद्र को जोरदार टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल होकर छटपटाने लगे। यह देख अन्य साथी श्रमिक परेशान हो गए। 108 नंबर पर सूचना दी पर घंटों इंतजार करने के बाद एंबुलेंस नहीं आया। चुनार की तरफ जा रही एक सब्जी लदी पिकअप से अन्य साथियों ने घायल साथी को चुनार ले गए। श्रमिक वाराणसी निजी कंपनी में काम करते हैं। लॉकडाउन के चलते शनिवार को दर्जनों की संख्या में वाराणसी से चलकर श्रमिक पैदल ही घोरावल सोनभद्र जा रहे थे।