Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता

जासं, मीरजापुर: महंत शिवाला स्थित एक होटल में रविवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के बूथ अध्यक्षों

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jun 2018 11:14 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jun 2018 11:14 PM (IST)
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता

जासं, मीरजापुर: महंत शिवाला स्थित एक होटल में रविवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के बूथ अध्यक्षों व पदाधिकारियों की कार्यशाला में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की गई। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।

loksabha election banner

कार्यशाला का आरंभ मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नगर विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधि संगठन व कार्यकर्ताओं की मेहनत से बनते हैं। कार्यकर्ताओं के लिए वह सदैव तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि नए मतदाताओं का नाम सूची में कार्यकर्ता शामिल कराएं। साथ ही घर- घर जाकर मतदाताओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देने को कहा। जिला महामंत्री आशुकांत चुनाहे व अन्य ने भी अपने विचार प्रकट किए। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी व संचालन श्याम ¨सह ने किया। मनोज जायसवाल, अनिल ¨सह, संतोष गोयल, महेंद्र जायसवाल, संजय यादव, राजेश सोनकर आदि थे।

पार्टी के पहाड़ी मंडल की बैठक पहाड़ी विकास खंड के भगेसर प्राथमिक विद्यालय में हुई। मुख्य अतिथि मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ता घर- घर जाकर मतदाता सूची में नाम जोड़वाएं। सूची को व्यवस्थित कर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए मतदाताओं को जोड़ने को कहा। जिला महामंत्री रमेश दुबे, प्रदीप सोनकर ने भी विचार प्रकट किए। कृष्ण कुमार, उदयभान तिवारी, ज्ञान प्रकाश, प्रशांत उपाध्याय, रमेश मिश्रा, महेश तिवारी, राजेश सोनकर, अरूण मालवीय आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.