विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर में रेलवे ट्रैक को सुचारू रुप से बनाने के लिए युद्धस्तर पर कराया जा रहा कार्य

By Prashant Kumar Yadav Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 15 Nov 2026 02:30 PM (GMT+05:30)

मीरजापुर में नई दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर खजुरी नदी पुल पर मिट्टी धंसने से ओएचई पोल गिरने के बाद रेल परिचालन ...और पढ़ें

मीरजापुर में रेलवे ट्रैक मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर, बड़ा हादसा टला।

मीरजापुर में रेलवे ट्रैक मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर, बड़ा हादसा टला।

HighLights

  1. खजुरी नदी पुल पर मिट्टी धंसने से ओएचई पोल गिरा।

  2. गोंदिया बरौनी एक्सप्रेस को लाल कपड़ा दिखाकर बड़े हादसे से बचाया।

  3. घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय उच्चस्तरीय कमेटी गठित।

जागरण संवाददाता, (पड़री) मीरजापुर। नई दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर मीरजापुर-झिंगुरा स्टेशन के मध्य गत मंगलवार की शाम आमघाट के पास खजुरी नदी पुल पर मिट्टी धंस गई, इसके चलते ओएचई पोल गिरने से रेल परिचालन बाधित हो गया था। घटना के बाद से ही ट्रैक को सुचारू बनाने के लिए युद्धस्तर पर मरम्मत संग निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

बीते मंगलवार की शाम मिट्टी धंसने और ओएचई पोल गिरने के बाद लाइन प्रभावित हो गई थी। संयोग यह रहा कि उसी दौरान गोंदिया बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन आ गई, जिसे सतर्क दो व्यक्तियों द्वारा लाल कपड़ा दिखाकर समय रहते रुकवा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। मौके पर मजदूर और उच्च अधिकारी मौजूद रहकर कार्य करवा रहे हैं। पिलर के आसपास मिट्टी भराई के साथ-साथ पत्थर और बोल्डर भरी बोरियों को लगाकर तेजी से मजबूती का कार्य किया जा रहा है।

उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित

इस गंभीर घटना की जांच के लिए मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के निर्देश पर प्रयागराज के चार सदस्यीय उच्च अधिकारियों की एक जांच कमेटी गठित की गई है। जांच उपरांत दोषी पाए जाने वाले संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

युद्धस्तर पर चल रहा सुधार कार्य

सुरक्षा की दृष्टि से फिलहाल ट्रेनों को नियंत्रित गति से निकाला जा रहा है। प्रयागराज की तरफ जाने वाली ट्रेनों की स्पीड नदी के पुल पर लगभग 40 किमी/घंटा तथा मीरजापुर से मुगलसराय की तरफ जाने वाली ट्रेनों की स्पीड लगभग 30 किमी/घंटा रखी गई है। इससे गति सीमित होने के कारण ट्रेनों के संचालन समय पर थोड़ा बहुत प्रभाव जरूर पड़ा है।

स्थिति को सामान्य बनाने के लिए तेजी से कार्य चल रहा है। जल्द ही कार्य पूरा हो जाएगा। जिसके बाद ट्रेनों का संचालन पूरी क्षमता और सामान्य गति से बहाल हो सकेगा।

-

अमित मालवीय, वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।