Move to Jagran APP

महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

लालगंज क्षेत्र के करनपुर गांव की करीब दो दर्जन महिलाओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इनका आरोप है कि पुलिस में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है और उन्हें बचाया जा रहा है। महिलाओं ने प्रदर्शन करने के साथ ही प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय महिला आयोग व पुलिस अधीक्षक को भी मामले का पत्रक भेजा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 05:50 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 05:50 PM (IST)
महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : लालगंज क्षेत्र के करनपुर गांव की करीब दो दर्जन महिलाओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आरोप है कि पुलिस में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है और उन्हें बचाया जा रहा है। महिलाओं ने प्रदर्शन करने के साथ ही प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय महिला आयोग व पुलिस अधीक्षक को भी इस मामले का पत्रक भेजा है।

loksabha election banner

करनपुर गांव निवासी कलावती ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी सुशीला के ससुराल वालों ने 12 अगस्त को उसकी हत्या करके शव को करनपुर में फेंक दिया था और फरार हो गए थे। इस मामले में ससुराल वालों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। लेकिन स्थानीय पुलिस आरोपितों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। कलावती ने कहा कि उसके पति राजाराम ने इसकी शिकायत कई बार बड़े अधिकारियों से भी की लेकिन कोई सुनवाई या कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए परिवार व गांव की हम सभी महिलाएं यहां आई हैं और जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई जा रही है। महिलाओं ने कहा कि पुलिस का यही रवैया रहा तो हमें कलेक्ट्रेट में जहर खाकर आत्महत्या करनी होगी। इसकी जिम्मेदारी पुलिस की होगी। गांव वालों ने पकड़ा था आरोपितों को

मृत लड़की के परिजनों ने बताया कि यह शादी करीब तीन महीने पहले ही कराई गई थी। नैडी कठारी गांव निवासी ससुराल वाले लड़की को शुरू से ही दहेज के लिए परेशान करते थे। वे हमेशा मोटरसाइकिल व टीवी की मांग करते और लड़की को प्रताड़ित करते। इस बीच एक बार लड़की मायके चली आई। फिर ससुराल वाले ने समझौता किया व उसे लेकर गए। वहां जाने के बाद वहीं प्रताड़ना शुरू कर दी गई। 12 अगस्त उन्होंने लड़की की हत्या कर दी व शव को छोड़कर भागने लगे। इस पर गांव वालों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले किया फिर भी पुलिस कार्रवाई नेहीं कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.