महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक
जासं मीरजापुर पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत शनिवार को नगर के जिगनौड़ी गांव स्थित एक ईंट
By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Dec 2020 08:08 PM (IST)Updated: Sat, 12 Dec 2020 08:08 PM (IST)
जासं, मीरजापुर : पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत शनिवार को नगर के जिगनौड़ी गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान उनके अधिकारियों और कानून के बारे में बताया गया। महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह ने बताया कि उन्हें किसी प्रकार से परेशान किया जाए तो वे 112 नंबर पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इसके अलावा उनके साथ कोई छेड़छाड़ करे तो 1090 पर भी फोन कर सकती हैं। पुलिस उनके पास तत्काल पहुंचकर आरोपितों पर कार्रवाई करने का काम करेगी। बताया कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तत्पर हैं इसलिए उन्हें डरने की जरूरत नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें