Move to Jagran APP

फोटोग्राफी में करियर बनाएंगी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाएं अब फोटोग्राफी में अपना करियर ब

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 10:00 PM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 10:00 PM (IST)
फोटोग्राफी में करियर बनाएंगी 
स्वयं सहायता समूह की महिलाएं
फोटोग्राफी में करियर बनाएंगी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाएं अब फोटोग्राफी में अपना करियर बनाएंगी। डिजिटल ग्रीन संस्था व एनआरएलएम द्वारा संयुक्त रूप से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले चरण में प्रयोग के तौर पर 12 महिलाओें को फोटोग्राफी का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे फोटोग्राफी से आय अर्जित कर महिलाएं स्वावलंबी बन सके।

loksabha election banner

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्म निर्भर बनाया जा रहा है। इसके लिए समूह की महिलाओं को फोटोग्राफी का गुर सिखाया जाएगा। समूह की महिलाएं अब फोटोग्राफी के क्षेत्र में भी करियर बनाकर अपने परिवार का भरण पोषण करेंगी। एनआरएलएम के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आत्म निर्भर बनाया जा रहा है। इसके लिए पहले चरण में समूह की 12 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं अपने गांव में ही फोटो की दुकान खोलेंगी, जिससे ग्रामीणों को फोटोग्राफी के लिए शहर नहीं जाना पड़े। जिला मिशन प्रबधंक दशरथ मिश्रा ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ इंटेंसिव विकास खंड छानबे से किया जाएगा। डीसी एनआरएलएम दीन दयाल ने बताया कि जनपद में 52 स्वयं सहायता समूह की लगभग 50 हजार महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आत्म निर्भर बनाया जाएगा। वर्जन

जनपद की महिलाएं अब घर की चौखट से बाहर निकलकर पुरूषों का हाथ बंटा रही है। एनआरएलएम द्वारा गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अब फोटोग्राफी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे महिलाएं स्वरोजगार के साथ ही आर्थिक रुप से संपन्न भी होंगी।

- प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी, मीरजापुर।

----

स्वयं सहायता समूह : 5200

समूह में कुल महिलाएं : 50 हजार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.