महिला पहलवानों ने आजमाए दांव
जागरण संवाददाता, गैपुरा (मीरजापुर) : छानबे क्षेत्र के नीबी गहरवार गांव में रविवार को विर
जागरण संवाददाता, गैपुरा (मीरजापुर) : छानबे क्षेत्र के नीबी गहरवार गांव में रविवार को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें पुरुषों के अलावा महिला पहलवानों ने भी प्रतिभाग किया। इस दौरान कुल दो दर्जन पहलवानों ने अपने-अपने दांवपेंच आजमाए।
इसमें 51 हजार की बड़ी कुश्ती बग्गा (पंजाब) और शनी (इंदौर) के बीच हुई जो बराबरी पर छूटी। इसी तरह दूसरी कुश्ती 21 हजारी शंकर थापा (नेपाल) और दलजीत (पंजाब) के बीच बराबरी पर रही। राजू थापा (नेपाल) ने राजेंद्र (मथुरा) को पटखनी दी। सोनू (पंजाब) ने बलराम (राजस्थान) को आसमान दिखाया। र¨वदर (मथुरा) ने बबले (राजस्थान) को पटखनी दी। इस अवसर पर प्रधान गुड्डू ¨सह, अखिलेश ¨सह, सुरेश दूबे, पुष्पेंदर ¨सह, रवि प्रताप ¨सह, रामअवध पांडेय आदि रहे। रेफरी राम शिरोमणि व संचालन पवन पांडेय ने किया।