प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बन रही हैं महिलाए : अनुप्रिया पटेल
सरकार महिलाओं का जीवन स्तर सुधारने में जुटी है, इसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अहम भूमिका निभा रहा है। एनआरएलएम के तहत मशरुम की खेती से महिलाओं की आय में वांछित वृद्धि होने के साथ ही जीवन स्तर में सुधार हो सकेगा। उक्त बातें केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित ¨टगरी मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कहा।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : सरकार महिलाओं का जीवन स्तर सुधारने में जुटी है। इसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अहम भूमिका निभा रहा है। एनआरएलएम के तहत मशरूम की खेती से महिलाओं की आय में वांछित वृद्धि के साथ ही जीवन स्तर में सुधार हो सकेगा। उक्त बातें केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित ¨टगरी मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम में कहीं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री ने दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संयुक्त रूप से दिए जाने वाले ¨टगरी मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं द्वारा आज प्रदेश भर में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कई प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण से महिलाओं को रोजगार के साथ आय के साधन भी उपलब्ध होंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना व आयुष्मान भारत द्वारा 5 लाख रुपये तक का निश्शुल्क कैशलेस स्वास्थ्य योजना का लाभ आज आम गरीब जनता पा रही है। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। ¨टगरी मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले में यह एक अनूठा प्रयास है। कृषि वैज्ञानिक श्रीराम ¨सह ने किसानों के हित में किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी। उप निदेशक कृषि डा. अशोक उपाध्याय ने मशरूम की खेती के तरीके के बारे में जानकारी दी। डीसी एनआरएलएम दीनदयाल ने एनआरएलएम की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।