सर्पदंश से महिला की मौत कोई काम न आई जड़ी बूटी
संतनगर चौकी क्षेत्र के देवरीराजा गांव दो दिन पूर्व सर्प दंश के कारण हालत शनिवार की देर रात एकाएक मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार देवरी राजा निवासी शोभनाथ की पत्नी रमना देवी (56) शुक्रवार को अपने घर में चारपाई पर सोई थीं।
जासं, पटेहरा, (मीरजापुर) : संतनगर चौकी क्षेत्र के देवरीराजा गांव दो दिन पूर्व सर्पदंश के कारण हालत शनिवार की देर रात एकाएक मौत हो गई। मौत की जानकारी होते परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार देवरी राजा निवासी शोभनाथ की पत्नी रमना देवी (56) शुक्रवार को अपने घर में चारपाई पर सोई थीं। इसी बीच रात में जहरीले सर्प ने काट लिया। इससे उनकी नींद खुल गई और जानकारी होते ही परिवार के लोग उन्हें जड़ी बूटी पिलाना शुरू कर दिए। हालत बिगड़ने पर तत्काल मंडलीय अस्पताल ले गए। चिकित्सकों द्वारा उपचार करने के बाद घर के लिए भेज दिया गया। इसके बाद परिवार के लोग रमना को लेकर घर आए। शनिवार को दो बजे रात एकाएक हालत बिगड़ गई, जब तक वाहन की व्यवस्था करते तब तक उनकी मौत चुकी थी।