वन बूथ-टेन यूथ के फार्मूले के साथ सपा होगी मजबूत
जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : नगर समाजवादी पार्टी की बैठक रविवार देर शाम गंगेश्वरनाथ स्थित
जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : नगर समाजवादी पार्टी की बैठक रविवार देर शाम गंगेश्वरनाथ स्थित रस्तोगीजी की गौशाला में हुई। जिसमें वन बूथ टेन यूथ के फार्मूले पर चर्चा के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष सुरेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि जनता के बीच जाकर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों की नाकामियों के बारे में बताएं।
वन बूथ-टेन यूथ पर चर्चा करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी दल की रीढ़ उसका युवा कार्यकर्ता होता है। इसलिए युवाओं को पार्टी के साथ अधिक से अधिक जोड़ने का प्रयास किया जाए। जल्द से जल्द बूथ कमेटियों के गठन की बात कही। अन्य वक्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अभी से तैयारी करने का आह्वान किया। संचालन दीपचंद मोदनवाल ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष निजाम भाई, रामलखन ¨सह, यासीन राइन, अजीज भाई, सभासद सूर्यबली यादव, राजेश यादव, पंकज ¨सह पटेल, रामआसरे बाबा, राजकुमार गुप्ता आदि थे।