कांग्रेस पार्टी कमजोर हुई तो देश की दशा हुई खराब
जागरण संवाददाता मीरजापुर मिशन कंपाउंड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में अखिल भारती
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : मिशन कंपाउंड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के 136वें स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। कांग्रेसजनों को कांग्रेस पार्टी संविधान की प्रस्तावना के साथ उद्देश्य की शपथ दिलाई गई। जिलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल ने पूर्व प्रधानाचार्य व पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बृजदेव पांडेय, अताउल्लाह सिद्दीकी को माला पहनाकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष ने शपथ दिलाते हुए कहा कि जब जब कांग्रेस पार्टी कमजोर हुई हैं, देश और प्रदेश कमजोर हुआ है।
पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के उन महान नेताओं को नमन करते हैं, जिन्होंने देश को आजाद कराया हैं। आज की सरकार से किसान, नौजवान, मजदूर परेशान हैं। बीजेपी की सरकार तानाशाही करती हैं। कांग्रेसजनों ने कार्यालय से नारघाट स्थित शहीद उद्यान तक पद यात्रा निकाला। पद यात्रा के दौरान घंटाघर में जिलाध्यक्ष शिव कुमार पटेल सहित कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति एवं पूर्व मंत्री पं. लोकपति त्रिपाठी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया इसके बाद शहीद उद्यान में शहीदों की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। शहर अध्यक्ष राजन पाठक, प्रवक्ता छोटे खान, एआईसीसी सदस्य सुधाकर, शिव शंकर चौबे, दीपचंद जैन, अमिताभ पांडेय, स्वरूप सिंह, सतीश मिश्रा, अर्चना चौबे ने विचार व्यक्त किया। सूर्यभान पटेल, अशोक उपाध्याय, भारतेंदु यादव, विधि सिंह, रवि दुबे, राजधर दुबे, अखिलेश सिंह, कमलेश दुबे, मनीष दुबे, शिवानी शाइनी, शिवराज शर्मा, रीना विटर, शबनम अंसारी, रंजीत बेलदार, रमेश प्रजापति, इश्तियाक अंसारी, राजेश मिश्रा, ज्योति, बसंत लाल, बृजेश द्विवेदी आदि रहे।