बार एसोसिएशन के लिए मतदान 21 को
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी वर्ष 2019 के लिए 21 दिसंबर को मतदान होगा। इस संबंध में दीवानी न्यायालय परिसर में हुई बैठक में कार्यक्रम घोषित किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Dec 2018 07:26 PM (IST)Updated: Sat, 08 Dec 2018 07:26 PM (IST)
जासं, मीरजापुर : डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी वर्ष 2019 के लिए 21 दिसंबर को मतदान होगा। इस संबंध में दीवानी न्यायालय परिसर में हुई बैठक में कार्यक्रम घोषित किया गया। बैठक में निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि संघ के स्थायी सदस्यों द्वारा 10 दिसंबर तक वार्षिक शुल्क जमा किया जा सकता है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 13 दिसंबर को किया जाएगा। साथ ही टेंडर मतदान तिथि 20 दिसंबर व नियमित मतदान 21 दिसंबर को किया जाएगा। परिणाम भी उसी दिन घोषित किया जाएगा। साथ ही निर्वाचन प्रमाणपत्र का वितरण 22 दिसंबर को किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें