विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर में मां विंध्यवासिनी मंदिर मार्ग पर बंदरों का उत्पात, श्रद्धालुओं ने की सुरक्षा की मांग

Published: Fri, 30 Oct 2026 09:37 PM (IST)

मां विंध्यवासिनी धाम के मंदिर मार्ग पर बंदरों के झुंड से श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है।

दर्शनार्थियों ने मंदिर मार्ग से बंदरों को हटाने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

दर्शनार्थियों ने मंदिर मार्ग से बंदरों को हटाने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

HighLights

  1. विंध्यवासिनी मंदिर मार्ग पर बंदरों के झुंड से परेशानी।

  2. दर्शनार्थियों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों को बंदरों से डर।

  3. श्रद्धालुओं ने बंदरों को हटाने व सुरक्षा की मांग।

जागरण संवाददाता, विंध्याचल (मीरजापुर)। मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को इन दिनों मंदिर मार्ग पर बंदरों के झुंड से परेशानी हो रही है। दर्शन के लिए कतारों में खड़े लोगों के रास्ते में बंदरों के बैठे रहने से श्रद्धालु सहमे रहते हैं और सावधानी से आगे बढ़ते हैं।

श्रद्धालुओं ने बंदरों को मंदिर मार्ग से हटाने और दर्शन के रास्ते को सुरक्षित बनाने के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की है।न्यू वीआइपी गेट नंबर दो पर श्रद्धालुओं की कतार के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग के ऊपर बंदरों का झुंड बैठा रहता है। झांकी दर्शन के मार्ग पर भी बैरिकेडिंग के आसपास बंदरों की मौजूदगी से लोग भयभीत रहते हैं।

महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को बंदरों के बीच से गुजरने में विशेष परेशानी होती है। बंदरों के अचानक उछलने-कूदने या श्रद्धालुओं के करीब आने से लोगों में डर बना रहता है। गुरुवार शाम बारिश के कारण मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। इसके बावजूद मंदिर मार्ग पर बंदरों की मौजूदगी से लोगों की परेशानी बनी रही।

यह भी पढ़ें- ना लता, ना Sharda Sinha... विंध्यवासिनी देवी ने गाया था पहला छठ गीत, रेडियो से लेकर मॉरिशस तक गूंजा सुर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।