विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पंडित घुसखोर' को लेकर विंध्याचल में हुआ बुद्धि-शुद्धि यज्ञ, ब्राह्मण समाज में आक्रोश

Published: Fri, 06 Feb 2026 08:35 PM (IST)

विंध्याचल में 'पंडित घुसखोर' फिल्म के नाम और कथानक को लेकर ब्राह्मण समाज ने कड़ा विरोध जताया। मंदिर परिसर में ...और पढ़ें

पंडित घुसखोर को लेकर विंध्याचल में हुआ बुद्धि-शुद्धि यज्ञ।

पंडित घुसखोर को लेकर विंध्याचल में हुआ बुद्धि-शुद्धि यज्ञ।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, विंध्याचल (मीरजापुर)। मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में प्रस्तावित व प्रदर्शित फिल्म पंडित घुसखोर को लेकर शुक्रवार को बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया गया। इस दौरान फिल्म के नाम व कथानक पर कड़ा विरोध जताया। आयोजकों का कहना रहा कि इस फिल्म से ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं, जिससे समाज के लोगों में भारी आक्रोश है।

यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संकल्प लिया गया कि समाज की गरिमा व धार्मिक परंपराओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार की सामग्री का शांतिपूर्ण ढंग से विरोध किया जाएगा।

तीर्थ पुरोहित तरुण पांडेय, अजय त्रिपाठी, उमेश पांडेय ने कहा कि फिल्म के शीर्षक व प्रस्तुति से पूरे ब्राह्मण समुदाय को गलत ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन व संबंधित विभागों से मांग की कि फिल्म की तत्काल समीक्षा कराई जाए तथा आपत्तिजनक अंशों पर कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें- 'घूसखोर पंडत' पर बढ़ा व‍िवाद, यूपी डिप्टी सीएम के अनुरोध पर सरकार ने द‍िए ये न‍ि‍र्देश