'घूसखोर पंडत' पर बढ़ा विवाद, यूपी डिप्टी सीएम के अनुरोध पर सरकार ने दिए ये निर्देश
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के अनुरोध पर भारत सरकार द्वारा ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज को प्रस्तावित फिल्म घूसखोर पंडत के ...और पढ़ें

HighLights
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने फिल्म शीर्षक हटाने का अनुरोध किया।
भारत सरकार ने 'घूसखोर पंडत' शीर्षक हटाने का निर्देश दिया।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के अनुरोध पर भारत सरकार द्वारा ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज को प्रस्तावित फिल्म घूसखोर पंडत के शीर्षक को हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सामाजिक वैमनस्य फैलाने वाली किसी भी टिप्पणी से बचने के लिए कहा है। फिल्म के शीर्षक को लेकर कई संगठनों ने भी विरोध जताया था।
ब्रजेश पाठक ने बताया कि ओटीटी प्लेटफार्म पर फिल्म का टीजर लांच होने के साथ ही ब्राह्मण समाज आहत हुआ। उन्होंने इस प्रकरण को लेकर भारत सरकार से फिल्म के शीर्षक को हटाने का अनुरोध किया था।
सरकार ने उनके अनुरोध को मानते हुए इस टाइटल को हटाने के लिए कहा, साथ ही भविष्य में किसी भी वर्ग विशेष पर अनुचित टिप्पणी को फिल्मों, वेब सीरीज एवं अन्य माध्यमों में अमल में न लाए जाने का निर्देश दिया। ब्रजेश पाठक ने मांग को स्वीकार करने पर भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है।
