विंध्य क्षेत्र में सियासत गरमाई, कांग्रेस की सुस्ती- अभी तक मीरजापुर में अध्यक्ष नहीं चुन पाई पार्टी
विंध्य क्षेत्र में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है, जहां नई पार्टियों का गठन हो रहा है।

एआई जनरेटेड तस्वीर। मीरजापुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष की घोषणा में देरी
HighLights
2027 चुनाव से पहले विंध्य क्षेत्र में सियासी हलचल तेज।
नई पार्टियां बनीं, पूर्व IAS दिव्या मित्तल और पूर्व सांसद पकौड़ी लाल कोल।
मीरजापुर कांग्रेस में जिलाध्यक्ष घोषणा में देरी से कार्यकर्ता असमंजस में।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले ही विंध्य क्षेत्र का सियासी माहौल दिन पर दिन गरमाने लगा है। एक ओर पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने इस्तीफा देकर जननीति भारत नाम से नई राजनीतिक पार्टी गठन कर सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वहीं राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से पूर्व सांसद पकौड़ी लाल कोल ने अपना दल एस से नाता तोड़ दिया।
नई पार्टी विंध्य समता समाज पार्टी (विंध्य समता मूलक समाज पार्टी) का गठन किया है। बदलते राजनीतिक परिदृश्य में कांग्रेस पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा तक नहीं की गई है। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति में है। जिलाध्यक्ष के लिए आठ व शहर अध्यक्ष पद के पांच पदाधिकारियों ने दावेदारी की है। यहीं स्थिति रही तो विधानसभा चुनाव 2027 में एक बार फिर कांग्रेस प्रत्याशियों को 5 हजार का आकंड़ा पार करने में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।
जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को चुनने के लिए प्रक्रिया काफी दिनों से चल रही है। कांग्रेस संगठन सृजन में केंद्रीय ऑब्जर्वर व राजस्थान की पूर्व मंत्री संगीता बेनीवाल के समक्ष प्रोफार्मा भरकर दावेदारी पेश की गई है। केंद्रीय ऑब्जर्वर रिपोर्टिंग व सुझाव का आंकलन करने के बाद जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष के एक-एक नाम का पैनल दो सितंबर को कांग्रेस उच्च कमान को सौंप चुकी हैं।
जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष के दावेदार ने बताया कि जिलाध्यक्ष की सूची आने का इंतजार है। केंद्रीय ऑब्जर्वर के गत छह दिनों के प्रवास पर संगठन सृजन के लिए मीरजापुर में आई थी। इस दौरान जिले भर में बूथ से मंडल ब्लाक जिला व शहर के कांग्रेस प्रतिनिधियों से संगठन सृजन के लिए डोर टू डोर व वन टू वन भ्रमण करके नवसृजित संगठन सृजन के लिए सुझाव लिया था। उसके पहले दिन जिला व शहर अध्यक्ष के लिए नामांकन प्रोफार्मा लिया गया है।
यह भी पढ़ें- दिव्या मित्तल के बाद पूर्व MP पकौड़ी लाल ने बनाई नई पार्टी, यूपी चुनाव से पहले विंध्य में बदलेगा राजनीतिक समीकरण
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. शिव कुमार सिंह पटेल जमालपुर, शशि भूषण दुबे कंचनीय लालगंज, राजधर दुबे कोन, शिव शंकर चौबे मझवां, जगदीश्वर दूबे, छानबे, दया शंकर पांडेय नरायनपुर, शारदा प्रसाद मिश्र पहाड़ी व भूपेन्द्र शुक्ला ने छानबे से दावेदारी की है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए पीसीसी सदस्य रमेश चंद्र प्रजापति पप्पू, मिन्हाज अहमद छोटे खान, पीसीसी सदस्य विधि कुमार सिंह, नरेश चंद्र कनौजिया, जफर इकबाल ने प्रोफार्मा भरकर दावेदारी पेश की है।
विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस प्रत्याशियों को मिले मत
विधानसभा : प्रत्याशी
छानबे : भगवती चौधरी : 3840
मीरजापुर : भगवान दत्त उर्फ राजन पाठक : 3649
मझवां : शिवशंकर चौबे : 3376
चुनार : सीमा देवी : 4124
मड़िहान : गीता देवी काेल : 4920
