विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिरोज को मुंबई में किया गया पुरस्कृत

By JagranEdited By:
Published: Sun, 09 Feb 2020 08:43 PM (IST)

प्रशासनिक सुधार और शिकायत विभाग भारत सरकार द्वारा आठ फरवरी को मुंबई में आयोजित 23वां राष्ट्रीय ई गवर्नेंस सम्मेलन में विध्य बचाओं कार्यकर्ता एवं वैज्ञानिक फिरोज अहमद को ई गवर्नेस 2019-20 पुरस्कार प्रदान किया गया। इनके साथ तत्कालीन प्रभागीय वनाधिकारी

फिरोज को मुंबई में किया गया पुरस्कृत
फिरोज को मुंबई में किया गया पुरस्कृत

जासं, मीरजापुर : प्रशासनिक सुधार और शिकायत विभाग भारत सरकार द्वारा आठ फरवरी को मुंबई में आयोजित 23वां राष्ट्रीय ई गवर्नेंस सम्मेलन में विध्य बचाओ कार्यकर्ता एवं वैज्ञानिक फिरोज अहमद को ई गवर्नेस 2019-20 पुरस्कार प्रदान किया गया। तत्कालीन प्रभागीय वनाधिकारी अब्दुल कयूम अरूणाचल प्रदेश, उप वन संरक्षक प्रदीप मिश्रा, प्रमुख मुख्य वन संरक्षक डा. राकेश आर्य व राजेश कुमार सिंह ने मिलकर पर्यावरण और वन विभाग अरूणाचल प्रदेश के लिए ई फारेस्ट फायर हिमाचल वनाग्नि पूर्वानुमान के लिए मोबाइल एप एवं वेब आधारित पोर्टल का निर्माण किया था।

ई-फारेस्ट फायर एक आग सूचना तंत्र है जो ई गवर्नेस को गांव तक बढ़ावा देने के लिए एक वैज्ञानिक ²ष्टिकोण के साथ बनाया गया है। इस एप में नागरिकों द्वारा डेटा साझा किए जाने के बाद हर बार भविष्यवाणी को अपडेट करता है जिससे अब तक अरूणाचल प्रदेश में आग की घटनाओं में एक तिहाई की कमी दर्ज की गई है। वहीं हिमाचल क्षेत्रों में वन अग्नि का भौगौलिक सामाजिक आर्थिक और मौसम से संबंधों पर आधारित फिरोज अहमद समेत अन्य लोगों ने एक शोध किया था कि भारत में 50 प्रतिशत वनों को आग लगने का खतरा रहता है। इसलिए वनों की आग की निगरानी और प्रबंधन अत्यावश्यक है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।