वीडीओ व वीपीओ ने सरकार से मांगा ससमय प्रोन्नति
कलेक्ट्रेट परिसर में ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति के पदाधिकारी शुक्रवार को जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल से मिले। मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक मुख्य राजस्व अधिकारी मकबूल आलम अंसारी को सौंपकर समस्याओं के निदान की मांग की। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि सरकार से कई बार मांग के बावजूद अब तक उनके समस्या का समाधान नहीं किया गया। इसके चलते ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से ससमय प्रोन्नति देने की मांग किया।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : कलेक्ट्रेट परिसर में ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति के पदाधिकारी शुक्रवार को जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल से मिले। मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक मुख्य राजस्व अधिकारी मकबूल आलम अंसारी को सौंपकर समस्याओं के निदान की मांग की। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि सरकार से कई बार मांग के बावजूद अब तक उनके समस्या का समाधान नहीं किया गया। इसके चलते ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से ससमय प्रोन्नति देने की मांग किया।
ग्राम पंचायत अधिकारी अध्यक्ष अक्षैयबरनाथ ने कहा कि समन्वय समिति ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट के स्थान पर स्नातक और सीसीसी के स्थान पर ओ लेबल कंप्यूटर करने, वेतनमान 5200-20200 ग्रेड पे 2800 करने की मांग कर रहे हैं। राजाराम ने कहा कि सीधी भर्ती के सापेक्ष प्रोन्नति पद कम से कम 30 प्रतिशत सृजित
करके समय से 10 वर्ष पर प्रथम प्रोन्नति, 16 वर्ष पर द्वितीय प्रोन्नति व 26 वर्ष पर तृतीय प्रोन्नति प्रदान की जाए। चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि इसके लिए आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा। 30 दिसंबर को लखनऊ में प्रदेश स्तर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी मांगों के पूरा न होने पर दो जनवरी 2020 से जिला मुख्यालय पर सत्याग्रह शुरु करते हुए क्रमिक अनशन करेंगे। आगामी 20 जनवरी से पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करेंगे। शशिकान्त द्विवेदी, कृष्ण लाल, प्रभात ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं में देश में अव्वल स्थान बनाए हुए है, बावजूद इसके सरकार वादाखिलाफी कर रही हैं। उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए समस्या का समाधान किया जाए।