आरोपित की हो गिरफ्तारी
कोन विकास खंड क्षेत्र के पुरजागीर गांव के सामने उन्नाव रेप कांड को लेकर कांग्रेसजनों ने हस्ताक्षर अभियान के तहत दर्जनों लोगों से हस्ताक्षर कराया। साथ ही प्रदेश सरकार से उन्नाव रेप कांड के आरोपित को सख्त से सख्त दंड देने तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा की मांग की।
जासं, चील्ह (मीरजापुर) : कोन विकास खंड क्षेत्र के पुरजागीर गांव के सामने उन्नाव रेप कांड को लेकर कांग्रेसजनों ने हस्ताक्षर अभियान के तहत दर्जनों लोगों से हस्ताक्षर कराया। साथ ही प्रदेश सरकार से उन्नाव रेप कांड के आरोपित को सख्त से सख्त दंड देने तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा की मांग की। क्षेत्र के कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजधर दुबे ने कहा कि प्रदेश सरकार के नाकामी के कारण अराजकता का माहौल है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है उन्होंने सरकार को महिला विरोधी बताया। हस्ताक्षर अभियान में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामनाथ दुबे, हरिशंकर सरोज, अशोक गुप्ता, धर्मराज बिद, शिव शंकर चौबे, शिवकुमार बिद आदि लोग रहे।