रेल यात्रियों से वसूली करतीं दो महिलाएं बंदी
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सुरक्षा मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार की सुबह ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से राजस्थान की दो महिलाएं यात्रियों से वसूली करतीं हुई आरपीएफ के हत्थे चढ़ गई। हालांकि यात्रियों ने इसकी सूचना पहले ही कंट्रोल रूम को दे दी थी। जिसके मद्देनजर पुलिस बोगी में घुसकर दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले आई। जहां रेलवे अधिनियम के तहत चालान करते हुए जेल भेज दिया।
जासं, मीरजापुर : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सुरक्षा मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार की सुबह ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से राजस्थान की दो महिलाएं यात्रियों से वसूली करतीं हुई आरपीएफ के हत्थे चढ़ गई। यात्रियों ने इसकी सूचना पहले ही कंट्रोल रूम को दे दी थी। इसके मद्देनजर पुलिस बोगी में घुसकर दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले आई। रेलवे अधिनियम के तहत चालान कर जेल भेज दिया। आरपीएफ प्रभारी रजनीश राय की अगुवाई में ट्रेनों तथा प्लेटफार्मो पर सुबह से ही चेकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ को जाने वाली ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन में दो महिलाएं गाना गाकर रुपया मांग रही थी। आरोप है कि दोनों महिलाएं जबरन यात्रियों से वसूली कर रहीं थी। सूचना यात्रियों ने कंट्रोल रूम को दी। रेलवे सुरक्षा बल प्लेटफार्म दो पर ट्रेन आते बोगी में घुस दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया। एसआई नरेश, राजेश यादव आदि थे।