मीरजापुर एरियर घोटाले में दो और आरोपित गिरफ्तार, तीन बाबू सहित चार लोग हो चुके हैं निलंबित
मीरजापुर सिंचाई विभाग के 16 करोड़ रुपये के एरियर घोटाले में पुलिस ने दो और आरोपियों आफताब और अब्बाश को गिरफ्तार किया है। इनके खातों में 25 लाख 32 हजार रुपये गबन की रकम भेजी गई थी; अब तक कुल चार कर्मचारी निलंबित हो चुके हैं और जांच जारी है।

मीरजापुर एरियर घोटाला: दो और आरोपी गिरफ्तार, 165 करोड़ के गबन की जांच तेज।
HighLights
सिंचाई विभाग एरियर घोटाले में दो और आरोपी गिरफ्तार।
गिरफ्तार आरोपियों के खातों में 25 लाख रुपये भेजे गए।
अब तक चार कर्मचारी निलंबित, 165 करोड़ की जांच जारी।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। सिंचाई विभाग के एमसीडी, लघुडाल में 16 करोड़ रुपये के हुए एरियर घोटाले के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार दोपहर नगर क्षेत्र से दो और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों के खातों में 25 लाख 32 हजार रुपये गबन की रकम भेजी गई थी और वहां से निकाली गई। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर याेगेंद्र सिंह ने बताया कि 18 अक्टूबर को मीरजापुर नहर प्रखंड सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार ने नामजद आरोपितों और कार्यालय के कुछ अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी थी। इनपर आरोप है कि उन्होंने मिलकर गलत तरीके और जाली दस्तावेज तैयार किए।
जिसपर डिजिटल सिग्नेचर (डोंगल) का दुरुपयोग किया और अस्तित्वहीन कर्मचारी के नाम पर परिचितों व रिश्तेदारों के खातों में भुगतान कर सरकारी धन का गबन किया। तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली में पुलिस ने बाबू जितेंद्र कुमार, सहित अन्य पर धोखाधड़ी, साजिश रचना, गबन सहित अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
लिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर अमित कुमार के नेतृत्व में आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस ने पहले इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अन्य की तलाश कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने आफताब तथा अब्बाश निवासी नुआंव देहात कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए प्रत्येक आरोपित के खाते में 12 लाख 66 हजार रुपये कुल 25 लाख 32 हजार रुपये भेजे गए थेे।
एरियर घोटाले में अबतक तीन बाबू बाबू समेत चार कर्मचारी चल रहे निलंबित
सिंचाई विभाग के मीरजापुर नहर प्रखंड में तैनात बाबू जितेंद्र कुमार पर आरोप है कि लघुडाल सहित कुछ अन्य खंड के बाबू के साथ मिलकर 344 लोगों के खाते में फर्जी तरीके से एरियर का 15 करोड़ 58 लाख 61 हजार पांच रुपये भेजकर गबन कर लिया। मामला प्रकाश में आने पर एमसीडी के बाबू जितेंद्र कुमार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शिवलता मिश्रा, लघुडाल के विक्रम सिंह समेत चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था । जितेंद्र के विरुद्ध शहर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।
जांच में 165 करोड़ का मामला आया सामने
सिंचाई विभाग में हुए एरियर घोटाले का मामला सामने आने के बाद प्रयागराज के एजी आफिस की टीम ने विभाग में कराए गए कार्यो व एरियर के मामले की जांच शुरू की। टीम ने कुल 165 करोड़ रुपये से पांच वर्ष में कराए गए कार्याे का भी हिसाब मांगा ।
जिसका पूरा ब्योरा विभाग की ओर से जुटाया जा रहा है। इसी बीच एक उच्चाधिकारी सिद्धार्थ कुमार के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।