विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर में साधु बनकर आए चोरों ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटे सोने के झुमके

By Alok Kumar Dwivedi Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 16 Nov 2026 02:30 PM (IST)

मीरजापुर के सरसा गांव में दो साधु वेशधारी लोगों ने झाड़-फूंक के बहाने एक महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके ...और पढ़ें

मीरजापुर में साधु बनकर आए दो लोगों ने सोने का झुमका चुराया।

मीरजापुर में साधु बनकर आए दो लोगों ने सोने का झुमका चुराया।

HighLights

  1. साधु वेश में आए दो लोगों ने की चोरी।

  2. महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर झुमके चुराए।

  3. ग्रामीणों ने चोरों को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

जागरण संवाददाता, जमालपुर (मीरजापुर)। सरसा गांव में रविवार को चोरी के संदेह में ग्रामीणों ने दो साधु वेशधारी लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि दोनों व्यक्ति घर पहुंचे।

उनकी पत्नी सावित्री देवी को झाड़-फूंक का झांसा देकर घर के भीतर प्रवेश किया। फिर नशीला पदार्थ सुंघाकर उन्हें बेहोश कर दिया। इसके बाद वे सोने का झुमका लेकर भाग गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।