विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर में गंगा स्नान के दौरान दो लोग डूबे, भदोही के 15 वर्षीय किशोर की मौत

By Prashant Kumar Yadav Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 23 Nov 2026 04:59 PM (IST)

मीरजापुर के चील्ह थाना क्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान दो लोग डूबने लगे, जिसमें भदोही निवासी 15 वर्षीय विवेक कुमार की मौत हो गई। एक अन्य 20 वर्षीय डिंपल को ग्रामीणों ने बचा लिया, जबकि विवेक को अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।

मीरजापुर में गंगा स्नान के दौरान हादसा, भदोही के किशोर की दुखद मौत।

मीरजापुर में गंगा स्नान के दौरान हादसा, भदोही के किशोर की दुखद मौत।

HighLights

  1. मीरजापुर में गंगा स्नान के दौरान दो लोग डूबे।

  2. भदोही निवासी 15 वर्षीय विवेक कुमार की हुई मौत।

  3. एक अन्य डिंपल को ग्रामीणों ने सुरक्षित बचाया।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर स्थित गंगा घाट पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे स्नान के दौरान दो लोग डूबने लगे। घाट पर मौजूद महिलाओं और ग्रामीणों ने 20 वर्षीय डिंपल को बचा लिया, जबकि भदोही के मुंशीलटापुर गांव निवासी 15 वर्षीय विवेक कुमार गहरे पानी में डूब गया। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

रामपुर निवासी रामसजीवन उर्फ कलंदर के बेटे गौतम की रविवार को शादी थी। परिवार और रिश्तेदार बरात में शामिल होने जौनपुर के मड़ियाहू के पास गए थे। सोमवार को बरात घर लौटी तो वहां रिश्तेदारों की भीड़ थी । इसी बीच रामसजीवन की पुत्री ज्ञानदेवी के रिश्तेदार आशीष का बेटा विवेक, पड़ोसी चील्ह के रामपुर गांव निवासी डिंपल और महिलाओं-बच्चों के साथ गंगा स्नान करने घाट पहुंचा। विवेक कक्षा नौ का छात्र था।

सभी लोग एक साथ स्नान कर रहे थे, तभी विवेक और डिंपल गंगा में डूबने लगे। शोर सुनकर घाट पर मौजूद महिलाओं ने पानी में उतरकर डिंपल को बचा लिया, लेकिन विवेक गहरे पानी में चला गया।घटना के बाद ग्रामीणों और महिलाओं ने शोर मचाया।

ग्रामीणों और मछुआरों ने गंगा में जाल डालकर किशोर को बाहर निकाला। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डायल 112 की पुलिस उसे मंडलीय अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चील्ह थाना प्रभारी ब्रहमदीन पांडेय ने बताया कि शव को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।