पिस्टल व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
देहात कोतवाली पुलिस ने नगर के लोवर खजुरी मोड़ बरकछा से शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे दो लेागों को रिवाल्वर व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपितों के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
जासं, मीरजापुर : देहात कोतवाली पुलिस ने नगर के लोवर खजुरी मोड़ बरकछा से शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे दो लेागों को रिवाल्वर व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपितों के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। बरकछा चौकी इंचार्ज संतोष यादव शुक्रवार की सुबह क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। सूचना मिली कि दो युवक असलहे संग क्षेत्र के लोवर खजुरी में किसी वारदात को अंजाम देने आए हैं। जानकारी होते ही दोनों आरोपित आशीष उर्फ नमन दूबे पुत्र लवकुश निवासी देवरी विध्याचल अंकित पांडेय पुत्र राजेशचंद्र निवासी नकटी मिश्रलहौली पड़री पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी कराई तो पास से 32 बोर की रिवाल्वर दो कारतूस बरामद हुए। दोनों असलहा लेकर पहाड़ पर टहल रहे थे।